फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Says, Shiv Sena has decided to contest the West Bengal Assembly elections

पश्चिम बंगाल के सियासी मैदान में शिवसेना भी ठोकेगी ताल, संजय राउत ने किया एलान

Sun, 17 Jan 2021 07:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut Says, Shiv Sena has decided to contest the West Bengal Assembly elections
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल में चल रहे सियासी घमासान के बीच रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भी आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। राउत ने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद, शिवसेना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम जल्द ही कोलकाता पहुंच रहे हैं। जय हिंद, जय बांग्ला।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शिवसेना, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी शिवसेना ने बंगाल में अपने 15 उम्मीदवार उतारे थे। उस समय शिवसेना एनडीए का हिस्सा थी। लेकिन पार्टी को बंगाल में असफलता हाथ लगी थी।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कांग्रेस-वाम मोर्चे के साथ जाएगी शिवसेना
बंगाल चुनावों के लिए कांग्रेस और वाम मोर्चे ने हाथ मिलाया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस और वाम दलों से साथ आने की अपील की थी, लेकिन दोनों ने ही इस पेशकश को ठुकरा दिया है। शिवसेना की बात करें तो महाराष्ट्र में उसने कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई है, ऐसे में संभव है कि यहां भी दोनों दल हाथ मिला लें।

लेकिन, यहां पर पेच यह है कि कांग्रेस के कई नेता मौके-बेमौके यह कह चुके हैं कि पार्टी का शिवसेना से नाता केवल महाराष्ट्र में है, और कहीं नहीं। उधर, भाजपा पूरे दम-खम के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है। उसे अकेले दम पर इस बार सरकार बनाने का भरेसा है। ऐसे में राज्य की राजनीतिक स्थिति क्या बनती है यह तो समय ही बताएगा, लेकिन मामला रोचक होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed