{"_id":"62d0033099716241d12c62c6","slug":"sanjay-raut-says-no-govt-exists-in-maha-where-is-governor-when-rains-are-wreaking-havoc-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अब भी तैश में राउत, बोले- महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं, जानलेवा बारिश के बीच राज्यपाल कहां चले गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अब भी तैश में राउत, बोले- महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं, जानलेवा बारिश के बीच राज्यपाल कहां चले गए
Thu, 14 Jul 2022 05:28 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:28 PM IST
सार
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे की सरकार अवैध है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को धोखा देकर सरकार बनाई गई है। राउत ने महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे की सरकार पर एकबार फिर से जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वर्तमान में कोई सरकार नहीं है क्योंकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अवैध है। राज्य में लोगों को धोखा देकर सरकार बनाई गई है। राउत ने महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर राज्यपाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि जब राज्य में बारिश कहर बरपा रही है तब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कहां हैं?
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एकबार फिर से लॉकडाउन की स्थिति: राउत
मीडिया से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में हैजा फैला हुआ है, जिसके चलते लोगों की मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति है। बाढ़ के कारण करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राज्य में कोई सरकार नहीं है क्योंकि यह एक अवैध सरकार: राउत
राउत ने कहा कि राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से 10 जुलाई के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 83 लोगों की मौत हुई है। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कहा कि 181 लोग हैजा से संक्रमित हुए थे जिनमें से पांच की मौत हो गई। राउत ने कहा कि ऐसी स्थिति में राज्य में कोई सरकार नहीं है क्योंकि यह एक अवैध सरकार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राज्य में कहर बरपा रही है। राज्यपाल कहां हैं? वह कल तक हमें निर्देशित कर रहे थे। अब वह कहां हैं? राज्य के लिए अब उनके निर्देशों की जरूरत है।
विज्ञापन
बागी विधायकों को शपथ दिलाना संविधान के मुताबिक नहीं
राउत ने कहा कि कई शिवसेना विधायक जिन्होंने पाला बदला था, उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों के सिर पर अयोग्यता की तलवार लटक रही है। शिवसेना सांसद ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार भी अब तक नहीं हुआ है क्योंकि पार्टी द्वारा विधायकों की अयोग्यता के लिये दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों को शपथ दिलाना संविधान के मुताबिक नहीं है। यह राजनीतिक भ्रष्टाचार है।