{"_id":"617d29be787ab11e9a2fd96b","slug":"sanjay-raut-says-coalition-govt-with-congress-as-major-party-will-come-to-power-at-centre-in-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: संजय राउत का भाजपा पर निशाना, बोले- 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: संजय राउत का भाजपा पर निशाना, बोले- 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी
Sat, 30 Oct 2021 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि 2024 में कांग्रेस के साथ एक गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी, जो मौजूदा एक-पक्षीय सरकार के शासन को समाप्त कर देगी।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस के साथ एक गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी, जो मौजूदा एक-पक्षीय सरकार के शासन को समाप्त कर देगी। पुणे प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जेएस करंदीकर स्मारक व्याख्यान को संबोधित करने के बाद पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकती है। कांग्रेस देश की एक प्रमुख पार्टी है। कांग्रेस विपक्षी पार्टी भी है और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां हैं।
विज्ञापन
भाजपा भारतीय राजनीति में रहेगी लेकिन एक विपक्षी दल के रूप में
वहीं, जब राउत से राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कथित बयान 'भाजपा कई दशकों तक सत्ता में रहेगी' के बारे में पूछा गया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय राजनीति में रहेगी लेकिन एक विपक्षी दल के रूप में। उन्होंने कहा, 'भाजपा का दावा है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चुनाव हार जाती है तो वे विपक्षी पार्टी बन जाती है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र में भाजपा 105 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में हम एक छोटे खिलाड़ी हैं पर चुनाव लड़ेंगे
वहीं, राउत ने भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में बोलते हुए कहा, 'वर्तमान में हम दादरा, नगर हवेली और गोवा में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यूपी चुनाव के लिए अभी भी समय है। हम यूपी में एक छोटे खिलाड़ी हैं लेकिन हम चुनाव लड़ेंगे।'