फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says: BJP has to be defeated completely to bring down fuel prices by Rs 50

राउत का केंद्र पर निशाना: तेल के दाम 50 रुपये कम कराना हैं तो भाजपा को पूरी तरह हराना होगा

Thu, 04 Nov 2021 04:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 04:37 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि पेट्रोल के दाम पांच रुपये कम करने का कोई मतलब नहीं निकलने वाला है। दाम पहली बार में कम से कम 25 और दूसरी बार में 50 रुपये कम किए जाने थे। 

विज्ञापन
Sanjay Raut says: BJP has to be defeated completely to bring down fuel prices by Rs 50
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के दूसरे दिन शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हारने पर दाम पेट्रोल के दाम पांच रुपये कम किए हैं, यदि ईंधन के दाम 50 रुपये लीटर तक लाने हैं तो भाजपा को पूरी तरह हराना होगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में राकांपा व कांग्रेस के साथ सत्ता में साझेदारी कर रही शिवसेना के नेता राउत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि तेल के दाम 100 रुपये लीटर करने को लेकर सच में सख्त होने की जरूरत है। 
विज्ञापन


देश में कुछ समय से पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये लीटर तक कम कर दिया है। इससे उच्चतम स्तर पर पहुंचे इनके दाम घट गए हैं। यह फैसला हालिया उपचुनाव में भाजपा शासित कुछ राज्यों में पार्टी की पराजय के बाद उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय राउत ने कहा कि पेट्रोल के दाम पांच रुपये कम करने का कोई मतलब नहीं निकलने वाला है। दाम पहली बार में कम से कम 25 और दूसरी बार में 50 रुपये कम किए जाने थे। उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद केंद्र ने दाम पांच रुपये कम किए हैं, तो इनमें 50 रुपये की कमी लाने के लिए भाजपा को पूरी तरह हराना होगा। 

लोगों को कर्ज लेकर दिवाली मनाना पड़ी
राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया कि महंगाई के कारण देश में त्योहार को कोई माहौल नहीं है। लोगों को कर्ज लेकर दिवाली मनाना पड़ी है।  

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों, खासकर भाजपा शासित ने वैट घटाकर जनता को अतिरिक्त राहत दी है। भाजपा ने 30 अक्तूबर को हुए उपचुनाव में हिमाचल की तीनों विधानसभा सीटें व मंडी लोकसभा सीट खो दी है। वह महाराष्ट्र की देगलुर विस सीट और दादरा नगर हवेली की लोकसभा सीट भी हार गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed