फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said PM promised to make Pakistan Occupied Kashmir a part of India Before election

बाजवा की धमकी पर राउत ने कहा- चुनाव से पहले पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के वादे का क्या हुआ

Sat, 08 Sep 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut said PM promised to make Pakistan Occupied Kashmir a part of India Before election
संजय राउत

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के संबंध में मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए भारत से खूनी बदला लेने का ऐलान किया था। बाजवा की इस गीदड़ भभकी का जवाब देते हुए शिवसेना के सांसद संजय राउत का कहना है कि चुनाव से पहले पकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, 'जिस तरीके से पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मे धमकी दी है। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से इस बारे में पूछा जाना चाहिए। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वह चुनाव से पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बना देंगे। हम इस बारे में पीएम से बात करना चाहते हैं।' 
विज्ञापन


राउत ने आगे कहा, 'इस सरकार को पांच साल होने वाले हैं। जब आपने वोट मांगे थे तब आपने इसका वादा किया था और हमने आपके लिए तालियां बजाई थीं। अब वह शक्ति कहां चली गई है? पाकिस्तान के साथ हमको दो व्यवहार करना चाहिए, वो व्यवहार बोली का नहीं गोली का करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने जब भारत को गीदड़ भभकी दी थी उस समय वहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान किसी दूसरे देश की लड़ाई में हिस्सा नहीं बनेगा। मैं पहले दिन से ही जंग के खिलाफ हूं। पाकिस्तानी सेना बेहतर तरीके से काम कर रही है और राजनीति में उसका कोई हस्तक्षेप नहीं है। हमारी विदेश नीति दूसरे देशों से संबंध बेहतर करने की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed