फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Said Nitin Desai met BJP leaders in Delhi but did not get help whereas Sunny Deol bungalow saved

Politics: 'नितिन देसाई को भाजपा नेताओं से मदद नहीं मिली, पर सनी देओल का बंगला बचा लिया गया', संजय राउत का दावा

Sun, 27 Aug 2023 08:53 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Aug 2023 08:53 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि नितिन देसाई ने रायगढ़ जिले में अपने सपनों के स्टूडियो को बचाने हेतु मदद मांगने के लिए दिल्ली में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी और ऋण का बकाया चुकाने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद वह मुंबई लौट आए और बाद में आत्महत्या कर ली। उन्हें कोई न्याय नहीं मिला।

विज्ञापन
Sanjay Raut Said Nitin Desai met BJP leaders in Delhi but did not get help whereas Sunny Deol bungalow saved
राज्यसभा सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि आत्महत्या से मरने वाले फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने दिल्ली में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन अपने स्टूडियो को बचाने के लिए उन्हें मदद नहीं मिली, जबकि भाजपा सांसद सनी देओल के बंगले की प्रस्तावित नीलामी 24 घंटे के अंदर ही रोक दी गई। राउत ने संवाददाताओं से कहा, हमें सनी देओल से कोई शिकायत नहीं है।वह एक अच्छे इंसान और अच्छे अभिनेता हैं। वह बैंक ऑफ बड़ौदा को अपना बकाया नहीं चुका सके जिसके कारण बैंक ने नीलामी (मुंबई में उनके बंगले की) के लिए नोटिस जारी किया। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई और वह बच गए।

विज्ञापन


सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए सनी देओल के स्वामित्व वाले विला की नीलामी करने का सार्वजनिक नोटिस सोमवार को यह कहते हुए वापस ले लिया था कि अभिनेता ने मुंबई में अपने बंगले से संबंधित बकाया का निपटान करने की पेशकश की है। राउत ने कहा कि नितिन देसाई ने रायगढ़ जिले में अपने सपनों के स्टूडियो को बचाने हेतु मदद मांगने के लिए दिल्ली में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी और ऋण का बकाया चुकाने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य ने दावा किया, इसके बाद वह मुंबई लौट आए और बाद में आत्महत्या कर ली। उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, "लगान" और "हम दिल दे चुके सनम" जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए सेट बनाने वाले देसाई ने इस महीने की शुरुआत में रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रायगढ़ पुलिस ने ऋण बकाया की वसूली को लेकर देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एडलवाइस समूह के अध्यक्ष राशेष शाह सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस स्थान का नाम 'शिव शक्ति पॉइंट' रखा है, जहां लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा की सतह पर उतरा था और उस स्थान का नाम 'तिरंगा पॉइंट' रखा है जहां चंद्रयान-2 का लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, तो उन्होंने कहा कि धर्म को विज्ञान में लाना गलत है। मुंबई में विपक्षी गुट की आगामी बैठक पर उन्होंने कहा कि यह देश के लोगों को 'इंडिया' गठबंधन की गारंटी है कि भाजपा अगले साल लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed