शिवसेना के संजय राउत ने कहा- मोदी कैबिनेट का हिस्सा होंगे अरविंद सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि अरविंद सावंत नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। गुरुवार शाम के सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
राउत ने कहा, 'यह फैसला हुआ है कि हर सहयोगी पार्टी से एक सांसद को मंत्री बनाया जाएगा। मोदी सरकार में शिवसेना से अरविंद सावंत शामिल होंगे।' प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी प्रतिनिधिमंडल, सहयोगी और विपक्षी दल के नेता शामिल होंगे।
Sanjay Raut, Shiv Sena: It is decided that there will be one minister from each ally https://t.co/3UX0YjReNj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 30, 2019
शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने समारोह में जाने की पुष्टि की है। (यूपीए) की मुखिया सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
बता दें कि बीते समारोह की तुलना में इस बार डेढ़ गुना ज्यादा मेहमान इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। शपथ ग्रहण समरोह में बिम्सटेक देशों के अलावा आठ और देशों के शासनाध्यक्ष, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, छह दर्जन देशों के राजदूत और उच्चायुक्त, सभी दलों के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। पीएम ने इस समारोह में राजनीतिक हिंसा में मारे गए पश्चिम बंगाल के 54 लोगों के परिजनों को भी आमंत्रित किया है।
राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति और पीएम की इच्छा के अनुरूप समारोह में दिखावे की जगह गंभीरता होगी। भव्यता के साथ ही गंभीरता का भी पुट होगा। बीते समारोह में 4000 हजार मेहमान शामिल हुए थे। इस बार 8000 मेहमान इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे।
चूंकि शपथ ग्रहण समारोह के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐतिहासिक दरबार हॉल में महज 438 मेहमानों की बैठने की व्यवस्था है। इसलिए बड़ी संख्या के मद्देनजर इस बार भी समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण का इस्तेमाल किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद मेहमान समारोह स्थल पर वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेन्यू में खासतौर पर रायसीना दाल, राजभोग, ढोकला, फाफड़ा को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें सभी राज्यों के विशेष व्यंजनों को भी जगह दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.