फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut on police behaviour with rahul gandhi says we may have differences but nobody can support it

संजय राउत बोले- राहुल गांधी के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार लोकतंत्र के साथ गैंगरेप है

Fri, 02 Oct 2020 01:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 02 Oct 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut on police behaviour with rahul gandhi says we may have differences but nobody can support it
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हाथरस के लिए पैदल मार्च करते समय उत्तर पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें रोका गया। धक्का-मुक्की में राहुल गांधी नीचे गिर गए थे। इसपर अब शिनसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि जिस तरीके से राहुल का कॉलर पकड़ा गया और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया यह एक तरह से देश के लोकतंत्र का गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


शिवसेना के राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, 'राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं। हमारे कांग्रेस के साथ मतभेद हो सकते हैं लेकिन कोई भी उनके साथ पुलिस के व्यवहार का समर्थन नहीं कर सकता है। उनके कॉलर को पकड़ा गया और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया। एक तरह से यह देश के लोकतंत्र का सामूहिक दुष्कर्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने आगे कहा, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे हैं। दोनों ने देश के लिए शहादत दी है। राहुल गांधी के साथ हुए व्यवहार को देश कभी माफ नहीं करेगा। आवाज उठाने के कारण जिस तरह की कार्रवाई राहुल गांधी और अन्य पर की गई वह लोकतंत्र के खिलाफ है।'


यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- किसानों को मोदी सरकार रुला रही है खून के आंसू

बता दें कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और 200 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 एवं महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल और प्रियंका को गुरुवार को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार कर लिया था। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। 

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, 'अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया गया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने चलना शुरू किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed