फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut on maharashtra and west bengal governor said there are only two governor in the country

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा - देश में मात्र दो ही गवर्नर हैं

Fri, 16 Oct 2020 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 16 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut on maharashtra and west bengal governor said there are only two governor in the country
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र में मंदिर ना खोलने की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच अनबन चल रही है। राज्यपाल ने मंदिर ना खोलने की वजह से मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी।

विज्ञापन



चिट्ठी लिखने के बाद महाराष्ट्र में मंदिर को लेकर सियासत और गरमा गई थी। अब संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है और लेकिन साथ ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर भी जुबानी हमला किया है। संजय राउत ने कहा कि आजकल पूरे देश में दो ही (जगह) राज्यपाल हैं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र। बाकी कहां राज्यपाल है या नहीं, मुझे पता नहीं।
विज्ञापन


 


संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल, केंद्र सरकार और राष्ट्रपति का राजनैतिक एजेंट होता है। संजय राउत ने आगे कहा कि ये राजनैतिक एजेंट इसलिए होते हैं क्योंकि ये सभी राजनैतिक काम करते हैं और आजकल पूरे देश में दो ही राज्यपाल नजर आते हैं। संजय राउत ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर भी तंज कसा है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हमेशा ममता बनर्जी के कामकाजों की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में राज्यपाल ने ममता सरकार के कार्यों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों ने आश्रय ले रखा है। बंगाल के राज्यपाल का पद संभालने के बाद से धनखड़ का तृणमूल कांग्रेस की सरकार के साथ विवाद चलता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed