{"_id":"5f893ad2887c8d2b7378c5df","slug":"sanjay-raut-on-maharashtra-and-west-bengal-governor-said-there-are-only-two-governor-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा - देश में मात्र दो ही गवर्नर हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा - देश में मात्र दो ही गवर्नर हैं
Fri, 16 Oct 2020 11:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत
- फोटो : ANI
शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र में मंदिर ना खोलने की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच अनबन चल रही है। राज्यपाल ने मंदिर ना खोलने की वजह से मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी।
विज्ञापन
चिट्ठी लिखने के बाद महाराष्ट्र में मंदिर को लेकर सियासत और गरमा गई थी। अब संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है और लेकिन साथ ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर भी जुबानी हमला किया है। संजय राउत ने कहा कि आजकल पूरे देश में दो ही (जगह) राज्यपाल हैं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र। बाकी कहां राज्यपाल है या नहीं, मुझे पता नहीं।
विज्ञापन
#WATCH आजकल पूरे देश में दो ही (जगह) राज्यपाल हैं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र। बाकी कहां राज्यपाल है या नहीं मुझे पता नहीं: संजय राउत, शिवसेना pic.twitter.com/B4UhhoVE1w
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2020
संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल, केंद्र सरकार और राष्ट्रपति का राजनैतिक एजेंट होता है। संजय राउत ने आगे कहा कि ये राजनैतिक एजेंट इसलिए होते हैं क्योंकि ये सभी राजनैतिक काम करते हैं और आजकल पूरे देश में दो ही राज्यपाल नजर आते हैं। संजय राउत ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर भी तंज कसा है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हमेशा ममता बनर्जी के कामकाजों की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में राज्यपाल ने ममता सरकार के कार्यों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों ने आश्रय ले रखा है। बंगाल के राज्यपाल का पद संभालने के बाद से धनखड़ का तृणमूल कांग्रेस की सरकार के साथ विवाद चलता रहा है।