फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Dance with Supriya Sule in marriage of his daughter Purvashi

जश्न: बेटी की शादी में जम कर नाचे संजय राउत, सुप्रिया सुले भी थिरकीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 29 Nov 2021 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Nov 2021 07:59 PM IST
सार

संजय राउत की बेटी की आज शादी है और विवाह से पहले हुए एक संगीत कार्यक्रम में गंभीर छवि के नेता राउत का अलग ही अवतार देखने को मिला। यहां वह जम कर खुद तो नाचे ही, एनसीपी की सुप्रिया सुले ने भी उनका बराबर साथ दिया।

विज्ञापन
Sanjay Raut Dance with Supriya Sule in marriage of his daughter Purvashi
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

विस्तार

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की बेटी पूर्वाशी की आज यानी सोमवार को शादी है। विवाह कार्यक्रम से पहले शाम को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में संगीत समारोह का आयोजन किया गया। यहां अलग की रंग में नजर आए संजय राउत ने बेटी की शादी की खुशी में जमकर डांस किया।

विज्ञापन


उनका साथ एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने दिया। इस कार्यक्रम में एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रमुख शरद पवार परिवार समेत शामिल हुए। डांस करते हुए राउत और सुप्रिया सुले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में राउत और सुले को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गाने लैंबरगिनी पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


स दौरान बाकी लोग तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। बेटी की शादी की खुशी में राउत इतने पर ही नहीं माने। जमकर डांस करने के बाद उन्होंने माइक संभाला और गाना भी गाया। काफी आक्रामक व गंभीर छवि वाले नेता माने जाने वाले संजय राउत का यह स्वरूप देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed