फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay Raut attacked BJP and devendra Fadnavis told him most unhappy person in maharashtra

Politics: राउत ने फडणवीस को बताया राज्य का सबसे दुखी इंसान, कहा- उनकी हालत ऐसी जैसे कमिश्नर को हवलदार बना दिया

Wed, 31 May 2023 08:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 May 2023 08:17 AM IST
सार

राउत ने कहा कि फडणवीस का एक बार चेहरा देखिए, वह कितने दुखी हैं। जो व्यक्ति खुद इतना दुखी हो, इतना असंतुष्ट हो, वह दूसरे की संतुष्टि के बारे में क्या ही बताएगा। राउत ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देखिए उनकी पार्टी का हर एक नेता खुश हैं।

विज्ञापन
sanjay Raut attacked BJP and devendra Fadnavis told him most unhappy person in maharashtra
संजय ने डिप्टी सीएम पर किया हमला। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता ही रहता है। कभी सत्ता विपक्ष पर हमला करती है तो कभी विपक्ष सत्ता पर हमला करती है। मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। राउत ने फडणवीस को असंतुष्ट नेता बताया हैं। बता दें, डिप्टी सीएम ने हाल में ही राउत को असंतुष्ट बताया था। जिसका पलटवार करते हुए राउत ने फडणवीस पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

सीनियर को जूनियर के नीचे कर दिया
संजय राउत ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि एक बार देवेंद्र फडणवीस से पूछिए कि आखिर वह कितने संतुष्ट हैं। वे राज्य के एक दुखी व्यक्ति हैं। वह महाराष्ट्र के सीएम बनने जा रहे थे। सब उनको बधाइयां दे रहे थे। लेकिन उन्हें अचानक शपथ लेने से रोक दिया गया और उन्हें अचानक डिप्टी सीएम बना दिया गया। एक बार पूछिए उनसे क्या वह संतुष्ट हैं। राउत ने इंटरव्यू में आगे कहा कि राजनीति में उनके जूनियर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया गया और सीनियर को जूनियर के नीचे कर दिया गया। उन्हें डिप्टी सीएम का पद दे दिया गया। क्या इस तरह से कोई व्यक्ति संतुष्ट हो सकता है भला। फडणवीस के लिए तो यह वही बात हो गई कि उन्हें कमिश्नर से सीधा हवलदार बना दिया गया हो। 

विज्ञापन

हमारी पार्टी में सब खुश
राउत ने कहा कि फडणवीस का एक बार चेहरा देखिए, वह कितने दुखी हैं। जो व्यक्ति खुद इतना दुखी हो, इतना असंतुष्ट हो, वह दूसरे की संतुष्टि के बारे में क्या ही बताएगा। राउत ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देखिए उनकी पार्टी का हर एक नेता खुश हैं, जो लोग दुखी थे, वह चले गए। हमारे यहां अभी सब खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानिए क्या है पूरा मामला
उद्धव शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 22 विधायक और नौ सांसद शिंदे की शिवसेना छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विनायक राउत ने दावा किया कि शिंदे शिवसेना के 13 में से 9 सांसद उद्धव ठाकरे की शिवसेना के संपर्क में हैं। इसका पलटवार करते हुए एक दिन पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस और शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई का बयान आया था। फडणवीस ने उद्धव गुट पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट है। जिस तरह का असंतोष वहां है, वैसा और कहीं नहीं है। जबकि, शंभूराज ने कहा कि अगर विनायक अपना बयान वापस नहीं लेते तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

पहले भी एक-दूसरे पर किया है हमला 
मई की शुरुआत में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत पर बिचौलिए होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राउत कांग्रेस के निर्देश पर चल रहे हैं। जैसा कांग्रेस बोल रही है वैसा ही कर रहे हैं। इसी के चलते राउत ने भाजपा के वोट कम करने के लिए कर्नाटक के बेलगावी में प्रचार किया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed