फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut accuses Chandrashekhar Bawankule of squandering Rs 3 crore in Macau casino; BJP hit back

Maharashtra: संजय राउत ने बावनकुले पर मकाऊ कैसिनो में 3.5 करोड़ उड़ाने का लगाया आरोप; भाजपा ने किया पलटवार

Mon, 20 Nov 2023 08:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Nov 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut accuses Chandrashekhar Bawankule of squandering Rs 3 crore in Macau casino; BJP hit back
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मकाऊ के एक कैसिनो में जुआ खेलते हुए बावनकुले ने साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए। 

विज्ञापन


भाजपा ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें उनके हाथ में एक गिलास देखा जा सकता है। भाजपा ने इस तस्वीर के साथ पूछा है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री किस ब्रांड की व्हिस्की पी रहे हैं?
विज्ञापन


क्या है आरोप?
इससे पहले संजय राउत ने बावनकुले की एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने दावा किया था कि यह तस्वीर चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाऊ के एक कैसिनो की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बावनकुले ने वहां जुआ खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीन घंटे में ही साढ़े तीन करोड़ रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत ने कहा कि मेरे पास बावनकुले की 27 तस्वीरें हैं। इसके अलावा पांच वीडियो मेरे पास हैं। मैं उन्हें जारी नहीं करने की मर्यादा का पालन कर रहा हूं। अगर मैं उन वीडियो को जारी कर दूं तो उन्हें और उनकी पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।


फडणवीस ने किया पलटवार
इस बीच महाराष्ट्र उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मुद्दा राउत की गिरी हुई मानसिकता की देन है। यह उनकी कुंठा को दिखाता है। उन्होंने दावा किया कि बावनकुले अपने परिवार के साथ वहां गए थे। वे एक रेस्तरां में खाना खा रहे हैं। वहीं एक कैसिनो भी चलता है। जानबूझकर अधूरी तस्वीर डाली गई है। पूरी तस्वीर में बावनकुले, उनकी पत्नी, बेटी और पूरा परिवार साफ दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed