फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay kothari elect as secretary of new president ram nath kovind 

संजय कोठारी बने राष्ट्रपति कोविंद के सचिव, भारत लाल को बनाया गया संयुक्त सचिव

Sat, 22 Jul 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 22 Jul 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
sanjay kothari elect as secretary of new president ram nath kovind 
रामनाथ कोविंद

संजय कोठारी को नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही भरल को संयुक्त सचिव और अशोक मलिक को राष्ट्रपति का प्रेस सचिव बनाया गया है। बता दें कि एनडीए उम्मीदवार कोविंद ने विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को भारी वोटों से मात दी है।

विज्ञापन
 


कोविंद को 65.65 फीसदी तो मीरा कुमार को 34.35 फीसदी मत मिले हैं। इस चुनाव में कोविंद को क्रॉस वोटिंग का भी जबर्दस्त लाभ मिला है। जबकि 37 (21 सांसद और 16 विधायक) के वोट अमान्य घोषित हुए हैं। कोविंद के पक्ष में 522 तो मीरा के पक्ष में 225 सांसदों ने वोट डाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोविंद 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। संसद भवन में 8 राउंड में हुई गिनती में कोंविंद मीरा पर शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। 5वें राउंड की गिनती में ही उन्हें इस पद के लिए जरूरी वोट हासिल हो गए थे। अंतिम राउंड की गिनती पूरी होते ही चुनाव अधिकारी मिश्र ने कोविंद की जीत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कोविंद के पक्ष में 702044 तो मीरा के पक्ष में 367314 मत पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed