फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Dutt courtesy visit to Nitin Gadkari in Nagpur

नागपुर : अभिनेता संजय दत्त ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sun, 06 Jun 2021 04:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Jun 2021 04:56 PM IST
सार

संजय दत्त की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गईं हैं। हालांकि अभी तक इस गुप्त बैठक में दोनों के बीच क्या बात हुई यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt courtesy visit to Nitin Gadkari in Nagpur
संजय दत्त और नितिन गडकरी - फोटो : Instagram

विस्तार

नागपुर में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। संजय दत्त की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस गुप्त बैठक में दोनों के बीच क्या बात हुई यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन


बता दें कि संजय दत्त शनिवार को नागपुर पहुंचें थे और इसके बाद वे वर्धा रोड स्थित नितिन गडकरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। पहुंचते ही संजय दत्त ने गडकरी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातें भी हुई और इस मुलाकात के बाद संजय दत्त गडकरी के घर में बने भगवान गणपति के मंदिर में भी दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने बप्पा के सामने बैठकर प्रार्थना की। इस दौरान गडकरी उनके पीछे खड़े हुए थे।  
विज्ञापन


संजय दत्त महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के घर भी पहुंचे।  यहां उन्होंने उनके बेटे और बहू से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि नितिन राउत के बेटे की शादी फरवरी में ही हुई थी। लेकिन उन्होंने बढ़ते संक्रमण के चलते रिसेप्शन कैंसिल कर दिया था। जिसकी तारीफ खुद राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2019 में भी संजय दत्त अचानक इसी तरह गडकरी से नागपुर में उनके घर पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि, यह मुलाकात  महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले की थी। उस समय भी राजनीतिक अटकलें तेज हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed