फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanitary napkins for Rs 2 for menstruation hygiene for women

माहवारी स्वच्छता के लिए 2 रुपये में सेनेटरी नैपकिन

Tue, 05 Jun 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Sanitary napkins for Rs 2 for menstruation hygiene for women
 पिछड़े वर्ग एवं जनजाति की महिलाओं के निजी स्वास्थ्य एवं माहवारी स्वच्छता के लिए एक अभियान 'दस्तक' शुरू किया गया है जिसके तहत मात्र दो रुपये में सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


 यह नैपकिन रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। जूना अखाड़ा के महंत मठाधीश रमन गिरी महाराज एवं उत्कृष्ट उत्थान सेवा मंडल की अध्यक्ष रचना बाजपेई ने देश के पिछड़े समाज, जनजाति और महिलाओं के लिए एक विशेष धर्म सभा का आयोजन किया जिसमें मानव उत्थान एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बसी जनजाति के उत्थान की नीतियों और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के निजी स्वास्थ्य संबंधित नीतियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


सात दिनों तक चली धर्म सभा के रविवार को समापन अवसर पर रचना बाजपेई ने कहा कि भीषण गर्मी से परेशान जनजाति के लोगों को छाते दिए गए और पिछड़े वर्ग एवं जनजाति की महिलाओं के निजी स्वास्थ्य और मासिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रचना बाजपेई ने कहा कि धर्म सभा के मंच के जरिए महिलाओं और जनजाति के हितों पर अकसर चर्चा होती है। इस चर्चा से धर्म सभा इस नतीजों पर पहुंची है कि आज जनजाति और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए निजी स्वास्थ्य और मासिक जरूरतों को पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए धर्म सभा के माध्यम से देशभर में जरूरतमंद महिलाओं तक सस्ते सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने की मुहिम को दस्तक दी है, इस दस्तक को महिलाओं की आजादी की ओर ले जाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। लिहाजा इन सेनेटरी नैपकिन को 'दस्तक' नाम दिया गया है।


उन्होंने कहा कि इस मुहिम की अगुवाई रेलवे विमेन वेलफेयर सेंट्रल ऑगेर्नाइजेशन के बैनर तले की जा रही है। खास है कि जहां बाजार में सेनेटरी नैपकिन की औसतन कीमत 5-9 रुपये होती है वहीं रेलवे विमेन फेलफेयर सेंट्रल ऑगेर्नाइजेशन जरूरतमंद महिलाओं तक मात्र 2 रुपये में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करा रही है। रेल में सफर करने वाली महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और रेल में भी सस्ते सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed