प्रेग्नेंसी पर मिल रही सलाह पर सानिया बोलीं- गर्भवती होने का मतलब कोई बीमारी नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने वाली है। वह अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर उनकी कभी बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराते हुए, तो कभी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस बार सानिया ने प्रेग्नेंसी पर मिल रही अजीबोगरीब सलाह को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
सानिया ने ट्वीट कर लिखा, 'लोगों के लिए सलाह के शब्द (विशेष रूप से ज्यादातर पुरुषों को लगता है) जो सोचते हैं कि गर्भवती होने का मतलब है कि आपको 9 महीने के लिए हाइबरनेशन में जाना है, घर पर बैठना है और किसी कारण से इस हालत में शर्मिंदा होना चाहिए.. तो जब महिलाएं गर्भवती हों तो उन्हें कोई बीमारी नहीं है या न छूने योग्य बनती हैं-
Word of advice for ppl(specially since the majority seem to be men) who think being pregnant means you have to go into hibernation for 9 months,sit at home and for some reason be ‘ashamed in this haalat’..So when women are pregnant they don’t have a disease or become untouchable-
विज्ञापन विज्ञापन— Sania Mirza (@MirzaSania) October 12, 2018
बेबी शावर में पहनी ड्रेस को लेकर हुई थीं ट्रोल
उल्लेखनीय है कि इस बार सानिया मिर्जा अपने बेबी शावर की ड्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। दरअसल, यह सानिया मिर्जा का दूसरा बेबी शावर का फंक्शन था। इस बार सानिया का बेबी शावर उनके पति शोएब मलिक के साथ था। इन तस्वीरों में वह गर्भवस्था के दौरान शरीर में आए बदलावों के चलते काफी भारी लग रही हैं। हालांकि सानिया की इन तस्वीरों पर कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की थी। यह बेबी शावर हैदराबाद में हुआ, जिसमें राजस्थानी खाना परोसा गया था।
आपको बता दें कि सानिया अपनी जिंदगी के इन खास पलों का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आए दिन आने वाली तस्वीरें और वीडियो इस बात का सबूत हैं। सानिया ने कई इंटरव्यूज में भी यह बताया है कि वह इस पीरियड को खूब एन्ज्वॉय भी कर रही है।