WB: संदेशखाली के लिए रवाना हुई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम, भाजपा का टीएमसी पर मामले को छिपाने का आरोप
संदेशखाली में जारी विवाद के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर मामले को छिपाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | West Bengal | A team of NHRC is reaching Dhamakhali in Sandeshkhali of North 24 Parganas in a boat. This is the second day of their visit to Sandeshkhali. pic.twitter.com/9aFxmTAsz8
— ANI (@ANI) February 24, 2024विज्ञापन
मिनाक्षी मुखोपाध्याय के नेतृत्व में सीपीआई(एम) की एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। मिनाक्षी के साथ उनके पार्टी के नेता पालस दास भी हां मौजूद थे, उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। एडीजी सुप्रतिम सरकार ने भी संदेशखाली का दौरा किया। वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधियों ने भी आज हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया है।
#WATCH | West Bengal | A TMC delegation arrives in Sandeshkhali to meet the locals here. pic.twitter.com/jRcpZhvwRo
— ANI (@ANI) February 24, 2024
शुभेंदु अधिकारी बोले संदेशखाली की हालत नंदीग्राम जैसी
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने संदेशखाली मामले को नंदीग्राम के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा, "संदेशखाली की हालत नंदीग्राम जैसी है। स्थानीय लोगों ने जमीन हड़पने, वोट लूटने, यौन उत्पीड़न और लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए हैं।" बता दें कि संदेशखाली के कुछ हिस्सों में सीआरपीसी की धारा 144 अभी भी लागू है।
संदेशखाली में जारी विवाद के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "यह साफ है कि वे कुछ छिपा रहे हैं। वे कुछ ऐसा छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके सामने आने से वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं है। केवल टीएमसी के नेता और पुलिस वहां जा सकती है। पुलिस को देख कर जनता आक्रोश में आ रही है, क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में यह अत्याचार हुआ है।"
#WATCH | Kolkata | On Sandeshkhali, West Bengal BJP president Sukanta Majumdar says, "It is clear that they are trying to hide something. They are trying to hide something which will cause them trouble if it comes out in the open. So, nobody is allowed to go there - only TMC and… pic.twitter.com/8RPFr0S4Om
— ANI (@ANI) February 24, 2024
क्या है संदेशखाली विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।