{"_id":"65d6ec51737e0dae7b088538","slug":"sandeshkhali-row-bjp-release-documentary-claim-truth-which-hide-by-mamata-banerjee-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sandeshkhali: संदेशखाली विवाद पर भाजपा ने जारी की डॉक्यूमेंट्री, आरोप लगाया- ये सच्चाई छिपा रहीं ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sandeshkhali: संदेशखाली विवाद पर भाजपा ने जारी की डॉक्यूमेंट्री, आरोप लगाया- ये सच्चाई छिपा रहीं ममता बनर्जी
Thu, 22 Feb 2024 12:22 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:22 PM IST
सार
भाजपा ने एक्स हैंडल पर जारी इस 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के साथ कैप्शन में लिखा कि 'एक सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। एक सच्चाई जो हमें दर्द देती है और एक सच्चाई जो हमारी अंतरआत्मा को झकझोरती है।'
विज्ञापन
संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं (वीडियो ग्रैब तस्वीर)
- फोटो : एक्स/बीजेपीफॉरइंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इस डॉक्यूमेंट्री में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन कब्जाने और महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के मामलों को उजागर करने का दावा किया गया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर जारी इस 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के साथ कैप्शन में लिखा कि 'एक सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। एक सच्चाई जो हमें दर्द देती है और एक सच्चाई जो हमारी अंतरआत्मा को झकझोरती है। संदेशखाली की सच्चाई को ममता बनर्जी छिपाने की कोशिश कर रही हैं।'
भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा
डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की कुछ महिलाएं उन कथित अपराधों के बारे में बात कर रही हैं जो उनके साथ हुए थे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि किस तरह से उनकी जमीन टीएमसी नेताओं ने कब्जाई और उनका यौन शोषण किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस से अपने साथ ही ज्यादती की शिकायत की तो पुलिस ने भी आरोपियों से ही बात करके मामले को निपटाने की सलाह दी। भाजपा ने संदेशखाली मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार को घेर लिया है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने आरोपों के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
क्या है संदेशखाली विवाद
बीते दिनों संदेशखाली की स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाए थे कि उनकी जमीन को टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों ने कब्जा लिया है। साथ ही उनमें से कई के साथ यौन शोषण भी किया गया। शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल राशन घोटाले में भी आरोपी है और फिलहाल फरार है। शाहजहां शेख पर ईडी की टीम पर हमला कराने का भी आरोप लगा है। संदेशखाली के लोगों का दावा है कि शाहजहां शेख और उसके साथियों ने संदेशखाली में हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है और वहां वे मछलीपालन करते हैं। आरोप है कि शाहजहां शेख और उसके साथियों का संदेशखाली में इतना दबदबा है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।