फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sandeshkhali row bjp release documentary claim truth which hide by mamata banerjee

Sandeshkhali: संदेशखाली विवाद पर भाजपा ने जारी की डॉक्यूमेंट्री, आरोप लगाया- ये सच्चाई छिपा रहीं ममता बनर्जी

Thu, 22 Feb 2024 12:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

भाजपा ने एक्स हैंडल पर जारी इस 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के साथ कैप्शन में लिखा कि 'एक सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। एक सच्चाई जो हमें दर्द देती है और एक सच्चाई जो हमारी अंतरआत्मा को झकझोरती है।'

विज्ञापन
sandeshkhali row bjp release documentary claim truth which hide by mamata banerjee
संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं (वीडियो ग्रैब तस्वीर) - फोटो : एक्स/बीजेपीफॉरइंडिया

विस्तार

भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इस डॉक्यूमेंट्री में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन कब्जाने और महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के मामलों को उजागर करने का दावा किया गया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर जारी इस 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के साथ कैप्शन में लिखा कि 'एक सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। एक सच्चाई जो हमें दर्द देती है और एक सच्चाई जो हमारी अंतरआत्मा को झकझोरती है। संदेशखाली की सच्चाई को ममता बनर्जी छिपाने की कोशिश कर रही हैं।'
विज्ञापन


भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा
डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की कुछ महिलाएं उन कथित अपराधों के बारे में बात कर रही हैं जो उनके साथ हुए थे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि किस तरह से उनकी जमीन टीएमसी नेताओं ने कब्जाई और उनका यौन शोषण किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस से अपने साथ ही ज्यादती की शिकायत की तो पुलिस ने भी आरोपियों से ही बात करके मामले को निपटाने की सलाह दी। भाजपा ने संदेशखाली मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार को घेर लिया है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने आरोपों के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है संदेशखाली विवाद
बीते दिनों संदेशखाली की स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाए थे कि उनकी जमीन को टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों ने कब्जा लिया है। साथ ही उनमें से कई के साथ यौन शोषण भी किया गया। शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल राशन घोटाले में भी आरोपी है और फिलहाल फरार है। शाहजहां शेख पर ईडी की टीम पर हमला कराने का भी आरोप लगा है। संदेशखाली के लोगों का दावा है कि शाहजहां शेख और उसके साथियों ने संदेशखाली में हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है और वहां वे मछलीपालन करते हैं। आरोप है कि शाहजहां शेख और उसके साथियों का संदेशखाली में इतना दबदबा है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed