{"_id":"5a92e5124f1c1bb3208bb3a1","slug":"sand-artist-sudarshan-patnaik-made-an-art-on-sand-and-pays-tribute-to-actress-sridevi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अलग अंदाज में दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अलग अंदाज में दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देर रात दुबई में दिलकश अदाकारा श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि वह दुबई में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। अंतिम समय में इस दिग्गज अभिनेत्री के साथ पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थी। श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर है।
विज्ञापन
उनकी मौत की खबर मिलने के बाद रविवार की सुबह देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर निधन पर गहरा शोक जताया। इसके साथ ही आज सुबह से सभी बॉलिवुड स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में जाने माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी रेत पर अपनी कला के माध्यम से अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी है। इस आर्टिस्ट ने ओडिशा में पुरी के तट पर रेत के जरिए श्रीदेवी की एक बड़ी सुंदर तस्वीर बनाकर उसमें लिखा, 'हमें आपकी याद आएगी। रेस्ट इन पीस (RIP) श्रीदेवी।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन की तैयारियां मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। अब इंतजार हो रहा है दुबई से उनके पार्थिव शरीर के आने का। मामले में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के प्रवक्ता ने बताया कि, स्वर्गीय श्रीदेवी कपूर का पार्थिव शरीर सोमवार को मुंबई लाया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि, इससे संबंधित सभी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें, हम आपको इस बारे में जानकारी दे देंगे। आपसे आग्रह है कि इसके लिए परिवार से जुड़े लोगों को कॉल न करें।
विज्ञापन
वहीं शोक संवेदना जताने के लिए अभिनेता अनिल कपूर के घर पर बॉलीवुड के दिग्गजों का आना शुरू हो गया है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी को लेकर करण जौहर वहां पहुंच चुके हैं। उसके बाद वहां पहुंची अभिनेत्री रेखा ने भी बेटी से मिलकर उसे सांत्वना दी।