फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanatan Dharma Karnataka Minister Priyank Kharge reply after FIR filed against him

Karnataka: सनातन पर विवादित टिप्पणी मामले में FIR को लेकर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- संविधान ही मेरा धर्म

Wed, 06 Sep 2023 01:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Sep 2023 01:57 PM IST
सार

प्रियांक खरगे ने कहा कि मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। मैंने साफ कह कि जो धर्म समानता नहीं सिखाता है, मेरे हिसाब से वह धर्म नहीं है।

विज्ञापन
Sanatan Dharma Karnataka Minister Priyank Kharge reply after FIR filed against him
Priyank Kharge - फोटो : ANI

विस्तार

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर अधिवक्ताओं की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के रामपुर में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर पर प्रियांक खरगे ने आलोचना भी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता की वे क्या करते हैं, क्योंकि मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। मैंने साफ कह कि जो धर्म समानता नहीं सिखाता है, मेरे हिसाब से वह धर्म नहीं है।' उन्होंने शिकायतकर्ताओं पर कहा, 'उनको अगर ऐसा लगता है कि उनके धर्म में ऐसा नहीं होता है तो ये उनकी समस्या है। मेरा धर्म संविधान है और हमें जो करना होगा हम वह करेंगे।' 
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने आरोप में कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री प्रियंक खरगे ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की थी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed