फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanatan Dharma comment : mamata banerjee says None should be involved in any matter that hurts people

ममता ने तोड़ी चुप्पी: उदयनिधि के विवादित बयान पर बोलीं बंगाल की सीएम, कहा- ये भावनाओं को आहत करने वाला

Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Sep 2023 11:25 PM IST
सार

ममता ने स्टालिन की टिप्पणी के बारे में कहा, उन्हें उतना अनुभव नहीं है और उन्हें इस बारे में संभवत: पता नहीं होगा। उन्होंने कहा, मुझे यह नहीं पता कि उन्होंने ये टिप्पणियां क्यों और किस आधार पर कीं। मुझे लगता है कि हर धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Sanatan Dharma comment : mamata banerjee says None should be involved in any matter that hurts people
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के ‘सनातन धर्म’ के खिलाफ दिए बयान को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा, किसी को भी ऐसे बयान नहीं देना चाहिए, जिससे लोगों की भावना को ठेस पहुंचे। ममता ने कहा कि हर धर्म से अलग-अलग भावनाएं जुड़ी होती हैं और भारत अनेकता में एकता का देश है। उन्होंने कहा, ‘मैं तमिलनाडु और दक्षिण भारत के लोगों का बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन मेरा विनम्र अनुरोध है कि सभी का सम्मान करें, क्योंकि हर धर्म की अलग-अलग भावनाएं होती हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक देश है। भारत अनेकता में एकता का देश है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं।
विज्ञापन


ममता ने स्टालिन की टिप्पणी के बारे में कहा, उन्हें उतना अनुभव नहीं है और उन्हें इस बारे में संभवत: पता नहीं होगा। उन्होंने कहा, मुझे यह नहीं पता कि उन्होंने ये टिप्पणियां क्यों और किस आधार पर कीं। मुझे लगता है कि हर धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए। मैं सनातन धर्म का सम्मान करती हूं। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार पुजारियों को पेंशन देती है। उन्होंने कहा, हमारे देश में कई मंदिर हैं। हम मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में जाते हैं। हमें ऐसे किसी भी मामले में शामिल नहीं होना चाहिए जिससे किसी वर्ग के लोगों को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘सनातन धर्म’ समानता एवं सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका विनाश कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एजेंसियां सभी व्यापारियों को करती हैं परेशान, मेरे परिवार को भी सताया: ममता
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि सभी व्यापारियों को एजेंसियां परेशान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार को भी सताया जाता है, यह एक राजनीतिक साजिश है। ममता ने कहा कि आज तक मैंने चाय का एक पैसा भी किसी से नहीं लिया है।कोलकाता के धन-धान्य स्टेडियम में द कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) के सम्मेलन से मुख्यमंत्री ने ईडी की भूमिका पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया कि राज्य में हिंसा हो रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ईर्ष्या के कारण बंगाल का नाम खराब कर रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकार विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए अधिक उदार भूमि नीति लागू करेगी, खासकर कोलकाता में, जहां भूमि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने पुरुलिया में श्रीसीमेंट के प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया। राज्य के कुशल श्रमिकों के लिए बनर्जी ने एक डाटा बैंक बनाने की योजना का अनावरण किया।

पुरुलिया में श्री सीमेंट की 550 करोड़ रुपये की ग्राइंडिंग यूनिट का उद्घाटन  
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में श्री सीमेंट की 550 करोड़ रुपये की पहली ग्राइंडिंग इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री सीमेंट लिमिटेड को इस उपलब्धि और नई सुविधा में उत्पादन शुरू होने पर बधाई देती हूं। यह निवेश हमारे राज्य की औद्योगिक शक्ति को मजबूत करता है और पश्चिम बंगाल के सीमेंट क्षेत्र की विकास क्षमता को रेखांकित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed