फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanae Takaichi became Japan first female PM congratulated by Prime Minister Modi Updates

India-Japan Relations: PM मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी पर कही ये बात

Tue, 21 Oct 2025 02:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 02:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की पहली महिला पीएम बनीं साने ताकाइची को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-जापान की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने के लिए वे मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

विज्ञापन
Sanae Takaichi became Japan first female PM congratulated by Prime Minister Modi Updates
पीएम नरेंद्र मोदी और जापान की नवनिर्वाचित पीएम साने ताकाइची - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

जापान की संसद ने मंगलवार को अति-रूढ़िवादी साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। 64 वर्षीय ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की ओर से चुनाव जीतते हुए संसद के निचले सदन में 237 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी योषिहिको नोडा को 149 वोट मिले। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही।

विज्ञापन


भारत-जापान के रिश्ते को लेकर बोले पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साने ताकाइची को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जापान की प्रधानमंत्री बनने पर आपको हार्दिक बधाई। भारत-जापान के विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमारे मजबूत रिश्ते इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बेहद अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Japan PM: साने ताकाइची ने रचा इतिहास, बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री; जानें एंकर से पीएम बनने तक का सफर


यूएई के राष्ट्रपति ने ताकाइची को दिया संदेश
जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची को  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे जापान के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

क्या कहा ताकाइची ने?
प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में ताकाइची ने कहा कि हम सिर्फ तभी जापान को फिर से खड़ा कर सकते हैं जब सभी पीढ़ियां मिलकर काम करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैं खुद 'वर्क-लाइफ बैलेंस' का ख्याल नहीं रखूंगी। मैं सिर्फ काम, काम और काम करूंगी। उन्होंने सभी से मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि यह समय देश को दोबारा खड़ा करने का है।

ये भी पढ़ें:- US: व्हाइट हाउस में चलेगा बुलडोजर! ईस्ट विंग की जगह बनेगा नया भव्य बॉलरूम; ट्रंप ने किया निर्माण कार्य का एलान

आसान नहीं होगा ताकाइची का रास्ता
गौरतलब है कि साने ताकाइची का पीएम बनने के बाद रास्ता इतना आसान भी नहीं रहने वाला है। कारण है कि ताकाइची के सामने जापान की कमजोर अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझती पार्टी, और आंतरिक कलह जैसी बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने हाल ही में ओसाका के गवर्नर हिरोफुमी योशिमुरा के साथ गठबंधन कर राजनीतिक मजबूती हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed