{"_id":"5aa474be4f1c1baf758b4c29","slug":"samples-of-14-drugs-including-tb-malaria-made-in-himachal-failed-cdsco-issued-drug-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बनी टीबी, मलेरिया समेत 14 दवाओं के सैंपल फेल, देशभर की 39 दवाएं खराब क्वालिटी की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिमाचल में बनी टीबी, मलेरिया समेत 14 दवाओं के सैंपल फेल, देशभर की 39 दवाएं खराब क्वालिटी की
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
Updated Sun, 11 Mar 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के एक बार फिर सैंपल फेल हो गए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक बीबीएन में बन रहीं 14 दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पाई हैं। इन दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस लिया जाएगा। इसमें एक ही उद्योग की तीन दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इसको लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है।
फेल हुई 14 दवाओं के सैंपलों में बच्चों और महिलाओं की दवाओं सहित टीबी, मलेरिया, गैस, उल्टी, दर्द, एंटी एलर्जी, पेट संक्रमण, सांस की बीमारी और विटामिन इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। इनमें बीबीएन में नौ, पांवटा साहिब और परवाणू की 2-2 और कालाअंब के एक उद्योग की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।
इससे पहले इसी साल जनवरी माह में भी दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। हिमाचल दवा नियंत्रक प्राधिकरण की ओर से उद्योगों पर सख्ती की बात करने के बावजूद भी प्रदेश के उद्योगों में तैयार हो रहीं दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं।
विज्ञापन
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि प्रदेश के उद्योगों में तैयार 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि फेल हो गई दवाओं के स्टॉक को बाजार से वापस मंगाया जाएगा और उन उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल
इन उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल
सेलेब्रिटी बायोफार्मा गांव पंगा की ऐशेक्लोफ्लेम, लीगेन हेल्थ केयर परवाणू की रोनले-4, हैलियस फार्मास्यूटिकल मलपुर की हलोवेट लोसन, अल्ट्राटेक फार्मास्यूटिकल टिपरा की सर्जिटॉप एनएम, कोरोनेट लैब प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब की एमिनोज-वी,
लीगेन परवाणू की पैंटोप्राजोल, यूनीसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की रेबेप्राजोल सोडियम, यूनीसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की लायकोपेने विटामिन, यूनिसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी मल्टी मिनरल, जी लैबोरेटरीज।
पांवटा साहिब की एमोक्सिसिलिन ओरल सस्पेंशन, जी लैबोरेटरीज पांवटा साहिब की एमोक्सिसिलिन और सस्पेंशन, मैडीपोल फार्मास्यूटिकल भुड की मिथल, थीओन फार्मास्यूटिकल सैणीमाजरा की सैफोटैक्सीम की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।