फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samples of 14 drugs including TB, Malaria made in Himachal failed, CDSCO issued drug alert

हिमाचल में बनी टीबी, मलेरिया समेत 14 दवाओं के सैंपल फेल, देशभर की 39 दवाएं खराब क्वालिटी की

Sun, 11 Mar 2018 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 11 Mar 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
Samples of 14 drugs including TB, Malaria made in Himachal failed, CDSCO issued drug alert
हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के एक बार फिर सैंपल फेल हो गए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक बीबीएन में बन रहीं 14 दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर पाई हैं। इन दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस लिया जाएगा। इसमें एक ही उद्योग की तीन दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इसको लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

 
फेल हुई 14 दवाओं के सैंपलों में बच्चों और महिलाओं की दवाओं सहित टीबी, मलेरिया, गैस, उल्टी, दर्द, एंटी एलर्जी, पेट संक्रमण, सांस की बीमारी और विटामिन इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। इनमें बीबीएन में नौ, पांवटा साहिब और परवाणू की 2-2 और कालाअंब के एक उद्योग की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले इसी साल जनवरी माह में भी दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। हिमाचल दवा नियंत्रक प्राधिकरण की ओर से उद्योगों पर सख्ती की बात करने के बावजूद भी प्रदेश के उद्योगों में तैयार हो रहीं दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि प्रदेश के उद्योगों में तैयार 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि फेल हो गई दवाओं के स्टॉक को बाजार से वापस मंगाया जाएगा और उन उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल

Samples of 14 drugs including TB, Malaria made in Himachal failed, CDSCO issued drug alert
इन उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल 

सेलेब्रिटी बायोफार्मा गांव पंगा की ऐशेक्लोफ्लेम, लीगेन हेल्थ केयर परवाणू की रोनले-4, हैलियस फार्मास्यूटिकल मलपुर की हलोवेट लोसन, अल्ट्राटेक फार्मास्यूटिकल टिपरा की सर्जिटॉप एनएम, कोरोनेट लैब प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब की एमिनोज-वी,

लीगेन परवाणू की पैंटोप्राजोल, यूनीसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की रेबेप्राजोल सोडियम, यूनीसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी की लायकोपेने विटामिन, यूनिसन फार्मास्यूटिकल झाड़माजरी मल्टी मिनरल, जी लैबोरेटरीज।

पांवटा साहिब की एमोक्सिसिलिन ओरल सस्पेंशन, जी लैबोरेटरीज पांवटा साहिब की एमोक्सिसिलिन और सस्पेंशन, मैडीपोल फार्मास्यूटिकल भुड की मिथल, थीओन फार्मास्यूटिकल सैणीमाजरा की सैफोटैक्सीम की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed