फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sameer wankhede's father said I am dalit Hindu How can my son be Muslim we will file defamation case and move to court

समीर वानखेड़े के पिता आए सामने: नवाब मलिक के रावण की तरह दस-दस मुंह और हाथ, मैं दलित हिंदू हूं तो मेरा बेटा मुस्लिम कैसे?

Wed, 27 Oct 2021 03:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 27 Oct 2021 03:00 PM IST
सार

समीर वानखेड़े के पिता ने कहा है कि मेरे दादा-परदादा सभी हिंदू थे। हम एक दलित परिवार से आते हैं। मेरी पत्नी मुस्लिम थी तो मेरा बेटा मुस्लिम कैसे हो सकता है? नवाब मलिक को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Sameer wankhede's father said I am dalit Hindu How can my son be Muslim we will file defamation case and move to court
समीर वानेखेड़े के पिता ज्ञानदेव सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर किए जा रहे हमलों के बीच उनके पिता ज्ञानदेव वानखेड़े सामने आए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा है कि मैं पैदाइशी हिंदू हूं। मेरे दादा-परदादा सब दलित हिंदू थे, तो मेरा बेटा मुस्लिम कहां से हो गया? उन्होंने कहा कि नवाब मलिक को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। 

विज्ञापन


अधिकारी समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े का यह बयान तब सामने आया है जब बुधवार को नवाब मलिक की ओर से समीर वानखेड़े के 2006 में  हुए निकाह की तस्वीरें जारी की गई थीं। इस दौरान नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े एक मुस्लिम थे और उन्होंने अपना नाम छुपाकर नौकरी हथियाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन





नवाब मलिक रावण की तरह है
ज्ञानदेव वानखेड़े ने कहा कि नवाब मलिक एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उनके पास पैसों की कमी नहीं है। वह कुछ भी कर सकते हैं। उनसे हमारे परिवार को खतरा है। उन्होंने आगे कहा कि नवाब मलिक रावण की तरह है, उनके दस-दस हाथ और मुंह हैं। वह कुछ भी कर सकता है। 

करूंगा मानहानि का केस 
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने कहा कि अगर नवाब मलिक हमारे निजी जीवन पर हमला करते रहे तो वह मानहानि का केस करेंगे, कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से उनका दामाद ड्रग मामले में गिरफ्तार हुआ है, तभी से वह ये सब कर रहे हैं। उन्होंने दोबारा कहा कि मैं हिंदू हूं और मेरी पत्नी मुस्लिम थी। 


नवाब मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि हमारी निजी तस्वीरें जारी कर नवाब मलिक संवैधानिक शपथ के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

कानूनी रूप से कभी नहीं बदला धर्म
नवाब मलिक की ओर से जारी किए गए समीर वानखेड़े के निकाहनामा पर क्रांति रेडकर ने कहा है कि वह निकाहनामा सच है, लेकिन समीर वानखेड़े ने कभी भी कानूनी रूप से अपनी जाति या फिर धर्म को नहीं बदला है। निकाहनामा में उनका नाम मुस्लिम लिखने के पीछे सिर्फ उनकी मां की इच्छा थी। यह एक औपचारिकता थी, जो उन्होंने अपनी मां की खुशी के लिए की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed