फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sameer Wankhede, former NCB officer receives death threats

Sameer Wankhede: पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 19 Aug 2022 11:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Aug 2022 11:32 AM IST
सार

समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Sameer Wankhede, former NCB officer receives death threats
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

समीर वानखेड़े ने पुलिस को बताया है कि उन्हें जान की धमकी ट्विटर के जरिए दी गई है। एक नए बने ट्विटर एकाउंट से उन्हें 14 अगस्त को धमकी दी गई। ट्वीट में कहा गया है-तुमको पता नहीं है कि तुमने क्या गया है, तुमको हिसाब देना पड़ेगा। एक दूसरे ट्वीट में गया गया है कि हम तुमको खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन


हाल ही में मिली थी क्लीनचिट
समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग मामले के बाद चर्चा में आए थे। इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने उन पर कई आरोप लगाए थे। एक आरोप में मलिक ने कहा था कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं, उन्होंने आरक्षण का लाभ पाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। हालांकि, इस मामले में वानखेड़े को क्लीनचिट मिल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed