{"_id":"617a6bf9af0c5008687c887d","slug":"sameer-wankhede-ex-wife-father-zayed-qureshi-claims-sameer-follows-muslim-rituals-offers-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"वानखेड़े हिंदू या मुस्लिम बनी पहेली: पूर्व पत्नी के पिता का दावा- वह अभी भी पढ़ते हैं नमाज और रखते हैं रोजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वानखेड़े हिंदू या मुस्लिम बनी पहेली: पूर्व पत्नी के पिता का दावा- वह अभी भी पढ़ते हैं नमाज और रखते हैं रोजा
Thu, 28 Oct 2021 02:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:53 PM IST
सार
समीर वानखेड़े की पहली पत्नी के पिता डॉक्टर जाएद कुरैशी ने कहा है वो (समीर) अभी भी मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। नमाज पढ़ते हैं और रोजा भी रखते हैं।
विज्ञापन
एनसीबी के जोनर डायरेक्टर समीर वानखेड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके धर्म को लेकर छिड़ा विवाद और गहराता जा रहा है। इस बीच उनकी पहली पत्नी के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि समीर अभी भी मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। समीर वानखेड़े की पहली पत्नी डॉक्टर शबाना कुरैशी के पिता डॉक्टर जाएद कुरैशी ने कहा है वो (समीर) अभी भी नमाज पढ़ते हैं और रोजा भी रखते हैं।
विज्ञापन
समीर की मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई सगाई
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, उनके ससुर (एक्स) ने कहा, 'मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। हमने तीन साल की बातचीत के बाद सगाई की। हमने मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार सगाई की और सगाई के 10 महीने के बाद शादी हुई। मैं तबसे ही दाऊद वानखेड़े और उनकी पत्नी को जानता था। वे भी मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन ही करते थे।' समीर की पहली पत्नी के पिता ने कहा कि अगर समीर का परिवार हिंदू होता तो वह अपनी बेटी की शाद कतई न करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
समीर रमजान के दौरान रोजा भी रखते हैं
कुरैशी ने आगे कहा, 'दाऊद वानखेड़े ने निकाहनामे पर हस्ताक्षर किए और यह उर्दू के साथ-साथ अंग्रेजी में भी लिखा गया था। हर कोई परिवार को मुसलमान के रूप में जानता है। समीर वानखेड़े के ससुर ने आगे कहा कि समीर की मां एक कट्टर मुस्लिम थीं, जिन्होंने मुसलमानों से संबंधित सभी धार्मिक अनुष्ठान किए। समीर वानखेड़े सभी मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करते हैं और नमाज पढ़ते हैं, यहां तक कि रमजान के दौरान रोजा भी रखते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि श्रीमती वानखेड़े (समीर की मां) एक धर्म को मानने वाली महिला थीं, उनकी मृत्यु के बाद चीजें बदल गईं। वहीं, उन्होंने अपनी बेटी के अलग होने पर कोई टिप्पणी नहीं की।
नवाब मलिक ने समीर का बर्थ सर्टिफिकेट किया था जारी
मालूम हो कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट जारी करते हुए यह दावा किया था कि वह मुस्लिम हैं लेकिन फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर नौकरी पाई। हालांकि, वानखेड़े खुद और उनके पिता भी यह कई बार दोहरा चुके हैं कि वे दलित परिवार से हैं और उनकी मां मुस्लिम थीं।