फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra walks on burning coal at Jhamu Jatra in Puri Odisha News Updates

Jhamu Jatra: देवी मां को प्रसन्न करने के लिए जलते कोयले पर चले संबित पात्रा, ट्विटर पर साझा किया वीडियो

Wed, 12 Apr 2023 01:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 12 Apr 2023 01:33 AM IST
सार

परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा में भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलकर या अपने शरीर पर कील गड़ाकर खुद को पीड़ा पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
Sambit Patra walks on burning coal at Jhamu Jatra in Puri Odisha News Updates
Sambit Patra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को देवी मां को प्रसन्न करने के लिए जलते कोयले पर चलकर पूजा-अर्चना की। ओडिशा के पुरी जिले में चल रही झामू जात्रा में वह जलते हुए कोयले पर लगभग 10 मीटर तक चले। बाद में पात्रा ने ट्वीट किया, आज मैंने पुरी जिले की समंग पंचायत के रेबती रमन गांव की तीर्थयात्रा में भाग लिया, अग्नि पर चलकर मां की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने कहा, इस तीर्थयात्रा में, मैं आग पर चलकर और मां का आशीर्वाद प्राप्त करके खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। पात्रा ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह ग्रामीणों से घिरे हैं और आग पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा में भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलकर या अपने शरीर पर कील गड़ाकर खुद को पीड़ा पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed