फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra targets Congress's stand in Kejriwal arrest case

Kejriwal Arrested: संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा सवाल, ‘आपने कहा था केजरीवाल भ्रष्ट हैं; अब क्या हुआ?’

Sat, 23 Mar 2024 11:07 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 23 Mar 2024 11:07 AM IST
सार

Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Sambit Patra targets Congress's stand in Kejriwal arrest case
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजनीति के गलियारों में गहमा गहमी देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि आप भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और एजेंसियों से उम्मीद करते हैं कि आपके खिलाफ कोई जांच न हो क्योंकि आप एक राजनीतिक पार्टी हैं और चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पात्रा ने कहा कि यह बात समझ से परे है और कानून की सीमाओं से बाहर है।

विज्ञापन


जनता सब देख रही है- पात्रा
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि जिस तरह का विरोधाभास इन राजनीतिक दलों में पनप रहा है, उसे जनता देख रही है।  पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की शराब नीति को जमकर कोसा था। हर नेता और प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया था। कांग्रेस ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में लिए हैं। अब आज इंडी गठबंधन किस प्रकार करवट बदल रहा है? 
विज्ञापन


पात्रा ने पूछा- आखिर सच क्या है?
संबित पात्रा ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि कांग्रेस ने जो परसों कहा, वह सच था या जो कल चुनाव आयोग के सामने कहा, वह सच था? पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने बीआरएस की के.कविता का नाम नहीं रखा क्योंकि कांग्रेस और बीआरएस में बनती ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed