फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra says construction of Ram temple in Ayodhya will begin soon

भाजपा नेता संबित पात्रा ने राम मंदिर निर्माण पर किया बड़ा एलान, बताया पार्टी का एजेंडा

Sun, 08 Sep 2019 06:18 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता, Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 08 Sep 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Sambit Patra says construction of Ram temple in Ayodhya will begin soon
भाजपा नेता संबित पात्रा ने राम मंदिर निमार्ण को लेकर बड़ा दावा किया है। संबित पात्रा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द ही हकीकत होगा क्योंकि यह उनकी पार्टी के मुख्य एजेंडे में से एक है।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के रद्द होने की तरह ही राम मंदिर का निर्माण भी जल्द ही एक हकीकत होगा।
विज्ञापन


राम शरद कोठारी प्रतिभा सम्मान 2019 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, “विश्वास और धैर्य रखिये, राम मंदिर जल्द ही हकीकत होगा। इससे पूर्व हम जब भी किसी कार्यक्रम में जाते थे तो हमसे पूछा जाता था कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 कब हटेगा।
विज्ञापन


लोगों को लगता था कि यह कभी हकीकत नहीं होगा। लेकिन अब आप देख सकते हैं कि यह रद्द हो चुका है। इसलिये आश्वस्त रहिये कि भाजपा के मुख्य एजेंडे में शामिल सभी विषय हकीकत में अंजाम तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम कोठारी और शरद कोठारी 1990 के दशक में अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर कारसेवा करने के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, समान नागरिक संहिता और राममंदिर का निर्माण भाजपा के तीन महत्वपूर्ण एजेंडे समझे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed