{"_id":"619cfa1511d4d32b6b20563d","slug":"sambit-patra-praised-modi-bjp-government-in-a-rally-in-manipur-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में बोले संबित पात्रा: उत्तर-पूर्व के लिए मोदी सरकार के कार्यों को अच्छे से समझती है राज्य की जनता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर में बोले संबित पात्रा: उत्तर-पूर्व के लिए मोदी सरकार के कार्यों को अच्छे से समझती है राज्य की जनता
Tue, 23 Nov 2021 08:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुरेई (मणिपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुरेई (मणिपुर)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:00 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
मणिपुर में जनसभा को संबोधित करते संबित पात्रा
- फोटो : kooapp.com/profile/sambitpatra
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को मणिपुर के खुरेई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली में शामिल हुए। उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। पात्रा ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए जो अद्वितीय कार्य किए हैं, मणिपुर की जनता उससे अवगत है।
विज्ञापन
सांबित पात्रा कू एप पर इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि आज रैली के दौरान मणिपुर की जनता ने अंडमान निकोबार में माउंट हैरीयट का नाम माउंट मणिपुर रखने के लिए और रानी गाइदिन्ल्यू आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
- Sambit Patra (@sambitpatra) 23 Nov 2021
विज्ञापन
सोमवार को हुआ था संग्रहालय का उद्घाटन
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रानी गाइदिन्ल्यू आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखी थी। यहां उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई थी कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर जीत हासिल करेगी।