फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sambit patra attack rahul gandhi over transfering money in needy accounts corornavirus lockdown economy

राहुल पर भाजपा का पलटवार, जो 70 साल में नहीं हुआ उसे छह साल में किया

Sat, 16 May 2020 02:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 16 May 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
sambit patra attack rahul gandhi over transfering money in needy accounts corornavirus lockdown economy
संबित पात्रा- राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस ने जो 70 सालों में नहीं किया उसे मोदी सरकार ने केवल छह साल में करके देश और दुनिया को दिखा दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आज आर्थिक पैकेज की नहीं बल्कि लोगों की जेब में नकदी देने की जरूरत है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है।

विज्ञापन

पात्रा ने कहा, 'आर्थिक तूफान रोकने का सरकार ने इंतजाम किया है। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की सुनामी थी। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार की सफाई की है।' राहुल ने सीधे लोगों के खाते में पैसे डालने को कहा था। जिसका जवाब देते हुए पात्रा ने कहा कि पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है। आठ करोड़ किसानों को पैसा दिया गया। महिला जनधन खातों में सीधे पैसे डाले जा रहे हैं। विधवा, दिव्यांग, बुजुर्गों को पैसे दिए गए। अभी तक खातों में 34 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं।
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को 3,400 करोड़ रुपये दिए। राशन और पैसा सीधे जरूरतमंद के खाते में पहुंचाया गया। इसके अलावा ईपीएफओ में 700 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई पर कहा कि हम कोरोना को जरूर हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed