फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samajwadi Party's National Executive Meeting today, Mulayam and Shivpal will play important role

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, मुलायम और शिवपाल की भूमिका होगी अहम  

Sat, 28 Jul 2018 04:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's National Executive Meeting today, Mulayam and Shivpal will play important role

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक शनिवार को लखनऊ में होने जा रही है। इस बैठक में  गठबंधन की दशा और दिशा तथा शिवपाल सिंह का समायोजन प्रमुख है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष को तीन राज्यों और लोकसभा में होने वाले चुनाव में बसपा और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन पर फैसला लेने के लिए अधिकृत करना है। शिवपाल सिंह यादव पिछले तीन माह से सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


वह शिवपाल फैन्स एसोसिएशन बनाकर पार्टी पर अपना दबाव बनाने की कवायद कर रहे हैं। अशोक चौबे को इसका प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जिलों में इसका विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में  इस पर चर्चा होना तय माना जा रहा है। हालांकि पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक मुलायम सिंह यादव शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उनके छोटे भाई और विधायक शिवपाल सिंह यादव बैठक में शामिल होंगे। यह एक बड़ा प्रश्न है। क्योंकि 55 सदस्यों वाली कार्यकारिणी से अक्टूबर 2017 में आगरा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 10वीं बैठक से पहले समिति से दोनों को हटा दिया गया था। यह कार्यकारिणी इसलिए भी अहम है कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिन के लखनऊ दौरे पर होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।  बैठक में  2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं ।


बूथवार सीटों के आकलन के अलावा विभिन्न दलों के साथ गठबंधन और सीटों को लेकर चर्चा होगी । इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं । पिछली बैठक में अध्यक्ष केकार्यकाल को  तीन से बढ़ाकर पांच साल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed