{"_id":"5a7862ac4f1c1b0a7b8b534e","slug":"samajwadi-party-organizes-pakoda-protest-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाए पकौड़े, आजम खान भी रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाए पकौड़े, आजम खान भी रहे मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
पकौड़ा
पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान के बाद से देश भर में उनकी काफी आलोचना हो रही है। कहीं छात्र पकौड़े बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं बेरोजगार युवा पकौड़ों के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने भी पकौड़े बनाकर विरोध किया। उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बेचे इस दौरान काफी भीड़ रही। इस पकौड़ा आयोजन में सपा नेता आजम खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Samajwadi Party stage 'pakoda' protest in Rampur; SP leader Azam Khan also present pic.twitter.com/oqkCXIihzm
— ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2018
विज्ञापन
Trending Videos
आजम खान
बता दें कि पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़े बनाना भी रोजगार है। उन्होंने कहा था कि अगर पकौड़े बेचकर कोई रोजाना 200 रुपए कमाता है तो इसमें बुराई क्या है। यह भी एक रोजगार ही है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार को पीएम मोदी की रैली से पहले भी छात्रों ने पकौड़े बनाकर बेचे। इस दौरान काफी भीड़ रही। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते यह इंटरव्यू दिया था। तब से सोशल मीडिया में काफी हंगामा मचा हुआ है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार को पीएम मोदी की रैली से पहले भी छात्रों ने पकौड़े बनाकर बेचे। इस दौरान काफी भीड़ रही। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते यह इंटरव्यू दिया था। तब से सोशल मीडिया में काफी हंगामा मचा हुआ है।