फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samajwadi Party founder patron and MP Mulayam Singh Yadav blesses Union Minister Smriti Irani, as she greets him at the Parliament

संसद की दो तस्वीरें: स्मृति ईरानी ने मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, चिर प्रतिद्वंद्वी राहुल से मिलीं नजरें पर बात न हुई

Mon, 31 Jan 2022 01:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

Smriti irani Mulayam Singh Yadav: बजट सत्र के पहले दिन कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं जो कि कुछ अलग ही नजारा पेश कर रही थीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुलायम सिंह यादव की भावुक तस्वीर सामने आई।

विज्ञापन
Samajwadi Party founder patron and MP Mulayam Singh Yadav blesses Union Minister Smriti Irani, as she greets him at the Parliament
स्मृति ईरानी और मुलायम सिंह यादव - फोटो : ANI

विस्तार

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान संसद परिसर में कई नेताओं की चहल पहल देखी गईं। इन सबमें एक तस्वीर सबके सामने जो आई है वह है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जो कि सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, संसद के प्रवेश द्वार से बाहर निकलते समय स्मृति ईरानी और मुलायम सिंह यादव आगे-पीछे ही निकल रहे थे इसी दौरान स्मृति की नजर मुलायम सिंह यादव पर पड़ी। मुलायम को देखते ही स्मृति ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया लेकिन उस समय मुलायम सिंह यादव को सीढ़ी पर उतरने में दिक्कत हो रही थी और यह देखते ही स्मृति ईरानी ने उन्हें सहारा देने की कोशिश की। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और मुलायम सिंह को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन



स्मृति इरानी और राहुल की नजरें मिलीं पर बात न हुई
इसके अलावा स्मृति इरानी की एक और तस्वीर सामने आई। इसमें वह राहुल गांधी की तरफ एक बार देखीं लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। लोकसभा की सीढ़ियों पर दोनों नेता अलग-अलग छोर पर खड़े दिखते हैं। एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के पास खड़े दिखते हैं तो वहीं स्मृति इरानी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ बात करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने भी दिया मुलायम सिंह यादव को सहारा
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी संसद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सहारा देते दिखे। हालांकि दोनों नेताओं में कुछ देर बात होती भी दिखी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed