फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khurshid says questioning time tested leadership and speaking other than opinion of workers is worrying for Congress

सलमान खुर्शीद बोले: समय की कसौटी पर खरे उतरे नेतृत्व पर शक चिंता का विषय, चिदंबरम पर कसा तंज

Fri, 01 Oct 2021 09:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 01 Oct 2021 09:31 PM IST
सार

कांग्रेस में स्थिति को लेकर चिदंबरम के बयान और जी23 समूह के नेताओं को वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को निशाने पर लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री उम्मीद जताई कि पार्टी के हित में मतभेद सुलझ जाएंगे क्योंकि पार्टी को पंजाब में फिर से जीत हासिल करनी है।

विज्ञापन
Salman Khurshid says questioning time tested leadership and speaking other than opinion of workers is worrying for Congress
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : @salman7khurshid

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पार्टी के भीतर सार्थक संवाद की कमी को लेकर असहाय महसूस करने की बात कही थी। अब चिदंबरम के इस बयान पर पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है। खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ने जिन चर्चाओं का जिक्र किया है, उनका नेतृत्व भी शायद उन्होंने किया होगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर कपिल सिब्बल की ओर से दिए गए हाल के बयान को लेकर खुर्शीद ने जी23 समूह के नेताओं पर परोक्ष रूप से तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाना और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के मन की राय से अलग होकर बात करना बहुत ही चिंताजनक है।
विज्ञापन


आंतरिक कलह से बुरी तरह जूझ रही है कांग्रेस
अपनी सरकार वाले अधिकतर राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस में नई कलह की शुरुआत पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद हुई। इसके बाद खुर्शीद ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, पंजाब में नया मुख्यमंत्री बनाने से हमने उम्मीद की एक किरण देखी तो इसी बीच चीजें नियंत्रण से बाहर चली गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम की इस बात पर भड़के सलमान खुर्शीद
चिदंबरम ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं बहुत असहाय महसूस करता हूं जब हम पार्टी के भीतर सार्थक संवाद आरंभ नहीं कर सकते। मैं तब भी आहत और असहाय महसूस करता हूं जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने एक साथी और सांसद के आवास के बाहर नारेबाजी किए जाने की तस्वीर देखता हूं। लगता है कि भलाई इसी में है कि सब लोग चुप्पी साध लें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed