फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan residence firing case Non-bailable warrant issued against Anmol Bishnoi and Rohit Godara

Mahrashtra: अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, सलमान खान के घर पर गोलीबारी का मामला

Fri, 26 Jul 2024 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jul 2024 08:27 PM IST
सार

Maharashtra: अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में विशेष मकोका अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

विज्ञापन
Salman Khan residence firing case Non-bailable warrant issued against Anmol Bishnoi and Rohit Godara
सलमान खान के घर पर गोलीबारी का मामला - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में विशेष मकोका अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। घटना 14 अप्रैल को हुई थी। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में हैं ये आरोपी
इस मामले में विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, अनुज कुमार थापन (दिवंगत), मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। थापन ने कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अन्य पांच अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


मामले पर सलमान खान ने क्या कहा
हाल ही में सलमान ने पुलिस को बताया है कि उनका मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उनके घर पर गोलीबारी की थी। इसके पीछे का मकसद उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता का बयान इस घटना के संबंध में मुंबई पुलिस की ओर से अदालत में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है। सलमान ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की सुबह जब वह गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने घर में सो रहे थे तो उन्हें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस ने  सुबह करीब 4.55 बजे उन्हें बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पहली मंजिल की बालकनी पर गोलीबारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed