फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan name to be included in the list of most notorious wildlife criminals in India

सलमान खान भारत के सबसे कुख्यात वन्यजीव अपराधियों की सूची में शामिल होंगे

Fri, 06 Apr 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan name to be included in the list of most notorious wildlife criminals in India
सलमान खान
अभिनेता सलमान खान को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की वेबसाइट पर देश के सबसे कुख्यात वन्यजीव अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। डब्ल्यूसीसीबी एक सरकारी निकाय है जो वन्यजीवों के शिकार और इससे संबंधित अपराधों के खिलाफ मुहिम चलाता है। 
विज्ञापन


52 साल के सलमान खान को गुरुवार को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। सलमान को राजस्थान में 20 साल पहले दो काले हिरण को मारने का दोषी पाया गया है। 

डब्ल्यूसीसीबी की अतिरिक्त निदेशक टोलितमा वर्मा ने कहा, "वन्यजीव अपराध का दोषी ठहराया गया हर व्यक्ति को हमारी वेबसाइट पर दोषियों की सूची में शामिल किया जाता है।" 
विज्ञापन


सलमान खान का नाम वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत विभिन्न अपराधों के लिए जेल में बंद 35 अन्य दोषियों के साथ होगा। इन अपराधियों को बाघों के शिकार और पैंगोलिन स्केल्स और शरीर के अंगों, समुद्री घोड़ा, सांप और अन्य जानवरों की तस्करी का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काला हिरण (एंटेलोप सर्विकापरा) अधिनियम के तहत अनुसूची एक में दर्ज प्रजाति है। भारत में पाया जानेवाला और बांग्लादेश में विलुप्त हो चुके काले हिरण, देश की उन प्रजातियों में से एक है जिनका संरक्षण मूल्य बहुत ज्यादा है। 

यह जानवर आमतौर पर कृष्ण मृग या कृष्णा सार के नाम से जाना जाता है और हिंदू ग्रंथों में भगवान कृष्ण के रथ को खींचने के रूप में इसका जिक्र मिलता है। 

Salman Khan name to be included in the list of most notorious wildlife criminals in India
सलमान खान
वर्मा ने बताया कि सूची में शामिल 35 अपराधियों में से ज्यादातर हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के रहनेवाले हैं।

एक महिला समेत छह अपराधियों को तमिलनाडु की सीमा के नजदीक कर्नाटक में बिलीगिरि रंगसास्वामी मंदिर टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार की कोशिश करने के लिए दोषी ठहराया गया था।

तीन अन्य लोगों को महाराष्ट्र में अमरावती से तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया था जबकि हरियाणा की एक महिला को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघों का शिकार करने का प्रयास करने के लिए दोषी ठहराया गया था।

छह अन्य वन्यजीव अपराधियों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार की कोशिश का दोषी ठहराया गया और उत्तराखंड के हल्द्वानी में सजा सुनाई गई थी। बावरिया समुदाय जनजाति के छह लोगों को देश के दूसरे हिस्सों में पैंगोलिन स्केल्स और शरीर के हिस्सों की तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed