फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sales of passenger vehicles crossed 42 lakh for first time annual sales increased by 9%

Automobiles: यात्री वाहनों की बिक्री पहली बार 42 लाख पार, सालाना बिक्री 9% बढ़ी, एसयूवी की हिस्सेदारी 50.4%

Tue, 02 Apr 2024 05:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 05:33 AM IST
सार

मारुति की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 2023-24 में पहली बार 17,93,644 इकाई पहुंच गई। इसके साथ ही, कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 20 लाख इकाइयों की कुल सालाना बिक्री का आंकड़ा पार किया।

विज्ञापन
Sales of passenger vehicles crossed 42 lakh for first time annual sales increased by 9%
automobiles - फोटो : Social Media

विस्तार

स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की मजबूत मांग के दम पर यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार 42 लाख के पार पहुंच गई। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष के दौरान मारुति सुजुकी, ह्यूंडई मोटर इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर समेत अन्य कंपनियों ने कुल 42.3 लाख यात्री वाहन बेचे हैं। यह आंकड़ा 2022-23 में बिकीं कुल 38.9 लाख इकाइयों से 9 फीसदी ज्यादा है। यात्री वाहनों की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर 50.4 फीसदी पहुंच गई। 2022-23 में यह 43 फीसदी रही थी। सालाना आधार पर एसयूवी सेगमेंट में 28 फीसदी की वृद्धि रही। हैचबैक में 12 फीसदी, सेडान में 6 फीसदी तेजी रही। 

विज्ञापन

मारुति और ह्यूंडई ने बनाए रिकॉर्ड
मारुति की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 2023-24 में पहली बार 17,93,644 इकाई पहुंच गई। इसके साथ ही, कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 20 लाख इकाइयों की कुल सालाना बिक्री का आंकड़ा पार किया। प्रतिद्वंद्वी ह्यूंडई ने भी पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 7,77,876 वाहन बेचे। यह 2022-23 के दौरान बेची गई 7,20,565 इकाइयों से 8 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन

मार्च में भी बनी रही तेजी

  • मारुति की कुल बिक्री इस साल मार्च में 10 फीसदी बढ़कर 1,87,196 इकाई पहुंच गई। वहीं, ह्यूंडई के वाहनों की बिक्री पिछले माह 7 फीसदी बढ़कर 65,601 इकाई पहुंच गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टाटा मोटर्स की कुल घरेलू थोक बिक्री दो फीसदी बढ़कर 90,822 इकाई पहुंच गई।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री चार फीसदी बढ़कर 68,413 इकाई हो गई।
  • टोयोटा किर्लोस्कर ने 27,180 वाहन बेचे, जो उसकी अब तक की सर्वाधिक बिक्री है।
  • होंडा कार्स इंडिया की थोक बिक्री छह फीसदी बढ़कर 7,071 इकाई पहुंच गई। एमजी मोटर में भी 23 फीसदी तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed