अभिनेता दिलीप कुमार को भूमाफिया से खतरा, सायरा बानो ने पीएम से मांगा मिलने का समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया व बिल्डर समीर भोजवानी द्वारा अभिनेता दिलीप कुमार को मिल रही धमकियों को लेकर उनकी पत्नी व अभिनेत्री सायरा बानो ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है। उन्होंने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंटल से किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा कि भूमाफिया समीर भोजवानी जेल से रिहा हो गया है।
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। उन्होंने लिखा कि पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति को धन व ताकत के बल पर धमकी दी जा रही है। मैं आपसे मिलने का आग्रह करती हूं।
इस ट्वीट को लेकर सायरा बानो ने कहा कि मैं चाहती हूं कि प्रधानमंत्री इस मामले की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इसमें प्रयास कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि यदि प्रधानमंत्री मामले में हस्तक्षेप करते हैं तो कुछ बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि भोजवानी दिलीप कुमार की खराब सेहत का फायदा उठा रहा है।
Saira Banu on approaching PM & Maharashtra CM alleging threat from builder Samir Bhojwani: I want PM to pay attention to this matter. CM is making efforts into this, we hope some good result will come after PM also intervenes. Bhojwani is taking advantage of Dilip Sahab's illness pic.twitter.com/aPtwwuyrKX
— ANI (@ANI) December 18, 2018