फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sailor caste will not be included in scheduled caste, bihar govts proposal rejected by ministry of social justice and empowerment

झटका: मल्लाह जाति को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया जाएगा, बिहार सरकार का प्रस्ताव खारिज

Tue, 09 Mar 2021 08:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 09 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
sailor caste will not be included in scheduled caste, bihar govts proposal rejected by ministry of social justice and empowerment
मछुआरे - फोटो : Social media

मल्लाह जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे जुड़े बिहार सरकार के प्रस्ताव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने मल्लाह और बिंद जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव भेजे थे। कटारिया ने कहा कि स्वीकृत व्यवस्थाओं के अनुसार इन प्रस्तावों पर गौर किया गया। भारतीय महापंजीयक ने मल्लाह जाति से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिंद जाति से संबंधित प्रस्ताव का भी महापंजीयक ने समर्थन नहीं किया और इसे राज्य सरकार के पास इस आग्रह के साथ वापस भेज दिया गया कि वह इसकी समीक्षा करे अथवा अपनी अनुशंसाओं को जायज ठहराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed