फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sahitya Akademi's Youth Award 2024 announced; Vaishali in English, Gaurav in Hindi

Sahitya Award: साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 की घोषणा; अंग्रेजी में वैशाली, हिंदी में गौरव को मिला

Tue, 18 Jun 2024 12:50 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो
अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

अंग्रेजी लेखिका के वैशाली और हिंदी लेखक गौरव पांडे को इस बार साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार दिया जाएगा। साहित्य अकादमी ने शनिवार को विभिन्न भाषाओं में प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार पाने वाले 23 लेखकों के नामों की घोषणा की। इसके अलावा 2024 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार के 24 विजेताओं के नामों का भी एलान किया गया। संस्कृत में युवा पुरस्कार के विजेता की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
Sahitya Akademi's Youth Award 2024 announced; Vaishali in English, Gaurav in Hindi
साहित्य अवॉर्ड

विस्तार

साहित्य अकादमी अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में 23 लेखकों के चयन को मंजूरी दी। के वैशाली को उनके संस्मरण ‘होमलेस: ग्रोइंग अप लेस्बियन एंड डिस्लेक्सिक इन इंडिया’ के लिए, जबकि गौरव पांडे को उनके कविता संग्रह ‘स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी’ के लिए प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार दिया जाएगा। युवा पुरस्कार 10 कविता पुस्तकों, सात कहानी संग्रहों, दो लेख और एक निबंध संग्रह, एक उपन्यास, एक गजल पुस्तक और एक संस्मरण के लिए प्रदान किया गया।  

विज्ञापन


इन्हें मिला युवा पुरस्कार
युवा पुरस्कार जीतने वाले अन्य लेखक हैं नयनज्योति शर्मा (असमिया), सुतपा चक्रवर्ती (बंगाली), सेल्फ मेड रानी बारो (बोडो) और हीना चौधरी (डोगरी)। इनके अलावा रिंकू राठौड़ (गुजराती), श्रुति बी आर (कन्नड़), मोहम्मद अशरफ जिया (कश्मीरी), अद्वैत सालगांवकर (कोंकणी), रिंकी झा ऋषिका (मैथिली) और श्यामकृष्णन आर (मलयालम) भी विजेताओं में शामिल हैं। वाइखोम चिंगखिंगनबा (मणिपुरी), देवीदास सौदागर (मराठी), सूरज चपागैन (नेपाली), संजय कुमार पांडा (उड़िया), रणधीर (पंजाबी), सोनाली सुतार (राजस्थानी) को भी युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। अन्य विजेता अंजन करमाकर (संथाली), गीता प्रदीप रूपानी (सिंधी), लोकेश रघुरामन (तमिल), रमेश कार्तिक नायक (तेलुगु) और जावेद अंबर मिस्बाही (उर्दू) हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र व नंदिनी को बाल साहित्य पुरस्कार
बाल साहित्य पुरस्कार के लिए अकादमी ने अंग्रेजी लेखिका नंदिनी सेनगुप्ता को उनके ऐतिहासिक उपन्यास ‘द ब्लू हॉर्स एंड अदर अमेजिंग एनिमल स्टोरीज फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री’ और देवेंद्र कुमार को बच्चों की कहानियों के संग्रह ‘51 बाल कहानियां’ के लिए चुना है। इसके अलावा रंजू हजारिका (असमिया), दीपनविता रॉय (बंगाली), बिरगिन जेकोवा मचाहारी (बोडो), बिशन सिंह ‘दर्दी’ (डोगरी), गिरा पिनाकिन भट्ट (गुजराती) और कृष्णमूर्ति बिलिगेरे (कन्नड़), मुजफ्फर हुसैन दिलबर (कश्मीरी), हर्ष सद्गुरु शेट्टी (कोंकणी), नारायणगी (मैथिली), उन्नी अम्मायम्बलम (मलयालम), क्षेत्रिमायुं सुबदानी (मणिपुरी), भारत सासाने (मराठी), बसंत थापा (नेपाली), मानस रंजन सामल (उड़िया), कुलदीप सिंह दीप (पंजाबी), प्रह्लाद सिंह ‘झोरड़ा’ (राजस्थानी), हर्षदेव माधव (संस्कृत), दुगल टुडू (संथाली), लाल होतचंदानी ‘लाचार’ (सिंधी), युवा वासुकी (तमिल), पी चंद्रशेखर आजाद (तेलुगु) और शम्सुल इस्लाम फारूकी (उर्दू)। बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं को एक तांबे की पट्टिका वाला एक छोटा संदूक व 50,000 रुपये का चेक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed