फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Sagar Parikrama' gives Indian woman power new identity

‘सागर परिक्रमा’ ने भारतीय नारी शक्ति को दिलाई नई पहचान

Thu, 23 Aug 2018 03:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Aug 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
'Sagar Parikrama' gives Indian woman power new identity
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आईएनएसवी तारिणी की टीम। (फाइल फोटो)

इंडियन नेवल सेलिंग वेसल (आईएनएसवी) तारिणी की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में कैडेट्स से मुलाकात कर सागर परिक्रमा के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ‘नाविक सागर परिक्रमा’ के अभियान ने पूरी दुनिया में भारतीय नारी शक्ति को नई पहचान दिलाई।

विज्ञापन


बुधवार को आईएनएसवी तारिणी में शामिल रहीं लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, स्वाति, लेफ्टिनेंट विजया देवी और पायल गुप्ता आरआईएमसी कैडेट्स से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि ऑल वूमन टीम का यह अभियान न केवल दुनिया को अपनी ताकत दिखाने का माध्यम था बल्कि महिलाओं को लेकर समाज के नजरिये में बदलाव लाने में भी उपयोगी था।
विज्ञापन


अभियान से पूरी दुनिया ने भारतीय महिलाओं की शक्ति, हिम्मत और हौसले को देखा। इस दौरान उन्होंने यात्रा के अपने अनुभव और तमाम प्रसंग साझा किए। कैडेट्स ने उनसे कई सवाल भी पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया। अंत में आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने स्मृति चिह्न भेंट कर टीम को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed