Sikkim: मंगन में फंसे बाकी 158 पर्यटक भी सुरक्षित निकाले गए, गंगटोक से सड़क मार्ग से आगे भेजे जाएंगे
Sikkim: पिछले तीन दिनों से सिक्किम के चुंगथांग और मंगन के उत्तरी क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान जारी था। बुधवार को 158 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। तीन दिनों में कुल 1447 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिनों से सिक्किम के चुंगथांग, मंगन के उत्तरी क्षेत्रों और लाचुंग में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए तीसरे दिन भी अभियान चलाया गया। बुधवार को 158 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस बीच, कई पर्यटक गंगटोक पहुंच गए हैं। इस तरह से तीन दिनों में कुल 1447 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। मंगन जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चुंगथांग और मंगन के उत्तरी क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान जारी था।
बारिश के चलते बचाव अभियान में आईं दिक्कतें
हालांकि बारिश के चलते बचाव अभियान में दिक्कतें आईं लेकिन जिला प्रशासन, वन विभाग, पर्यटन विभाग, जीआरईएफ, बीआरओ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सहयोग से सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। राहत और बचाव कार्यों में लगे अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 158 पर्यटकों को निकाला गया। पिछले तीन दिनों में कुल 1447 पर्यटकों को निकाला गया। इस बीच, उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटक अब सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचने लगे हैं। अब उनको सड़क मार्ग से आगे भेजने की व्यवस्था की जा की जा रही है।
असम में बारिश और भूस्खलन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
उधर पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य असम से बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। असम के करीमगंज जिले के बदुरपुर इलाके में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन नाबालिग बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात 12:30 बजे घटी। करीमगंज शहर से लगभग 26 किमी दूर अंग्लारबाजार के ताजूरताल इलाके में लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ। इस दौरान एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। 55 वर्षीय रॉयमुन नेसा और उनकी तीन बेटियां, 18 वर्षीय साहिदा खानम, 16 वर्षीय जाहिदा खानम और 11 वर्षीय हमीदा खानम शामिल हैं। इस दुर्घटना में तीन साल के एक बच्चे की भी मौत हो गई, जिसकी पहचान मेहदी हसन के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, असम में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। 15 जिलों के 1.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। असम में लगातार बारिश और कई नदियों में बढ़ते जल स्तर ने स्थिति और गंभीर हो गई है। बचाव और राहत की कोशिशें लगातार जारी हैं।