{"_id":"5cee0b7fbdec22075f57926d","slug":"sadhvi-pragya-singh-thakur-will-spend-her-salary-for-the-needy-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रज्ञा ने कहा, दान करूंगी बतौर सांसद मिलने वाला अपना पूरा वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साध्वी प्रज्ञा ने कहा, दान करूंगी बतौर सांसद मिलने वाला अपना पूरा वेतन
Wed, 29 May 2019 10:18 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हराने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि वो अपने वेतन को देश के जरूरतमंदों पर खर्च करेंगी। वो इन रुपयों का इस्तेमाल खुद पर नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह का जीवन वह अभी तक जीती आई हैं, वैसा ही जीवन यापन वह आगे भी जारी रखेंगी।
विज्ञापन
साध्वी को मंगलवार को गाजियाबाद के एएलटी सेंटर में वीर सावरकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में निमंत्रण दिया गया था। वो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। साध्वी ने कहा, वह भिक्षा में मिले भोजन और वस्त्र से अपना जीवन यापन करेंगी।
विज्ञापन
जब उनसे स्कूल में सैन्य प्रशिक्षण और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण को लेकर जहां भी समर्थन की बात होगी वह अपना समर्थन देंगी और जनसंख्या नियंत्रण कानून को संविधान के अनुसार आगे ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
जेल के बारे में बात करते हुए साध्वी ने कहा कि मुझे मिले कष्ट देश पर कुर्बान होने वाले वीर-वीरांगनाओं को मिले कष्टों से कम हैं। जेल में उन दिनों मुझे एक गाना याद आता था, 'दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है।'