{"_id":"652c130aa3d804653a0f54f4","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-took-aim-at-brs-mlc-kavita-and-said-that-whoever-commits-corruption-will-go-to-jail-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जाएगा जेल', साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम की बेटी कविता पर ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जाएगा जेल', साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम की बेटी कविता पर ली चुटकी
Sun, 15 Oct 2023 09:58 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 09:58 PM IST
सार
तेलंगाना राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति प्रचार प्रसार के लिए तेलंगाना राज्य पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सीएम की बेटी कविता को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल तो जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान होते ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। तेलंगाना के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा भी अपनी तैयारियों पर जुट चुकी है। लोगों से संवाद करने के लिए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को तेलंगाना पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, कानून अपना काम कर रहा है और भ्रष्टाचारी जेल जा रहा है।
सीएम की बेटी पर निरंजन ज्योति का तीखा हमला
मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी कविता पर भी केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसका जेल जाना तय है। जो जनता का पैसा लूटेगा, वो तो जेल ही जाएगा। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबा था। भारत की पहचान दुनिया में 'घोटालों का देश' थी। वहीं उन्होंने कहा, पीएम मोदी के हाथों में ही देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
अरविंद केजरीवाल की कार्य पद्धति पर उठाए सवाल
चुनावी राज्य तेलंगाना के मुशीराबाद और अंबरपेट में मछुआरा समुदाय के साथ दो बैठकों में बोलते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख ने ईमानदार होने और सरकार से कार या बंगला जैसा कोई लाभ नहीं लेने के बारे में बड़े-बड़े दावे किए और इस संबंध में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला किया।
विज्ञापन
परिवारवाद पर सीएम चंद्रशेखर राव को घेरा
चंद्रशेखर राव सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, यहां के मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव हारने के बाद किसी और को पद देने के बजाय अपनी बेटी को एमएलसी बनाया। क्या केवल परिवार के सदस्य ही पद पाने के पात्र हैं। क्या राज्य में अन्य लोग इसके योग्य नहीं हैं। ज्योति ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की भी आलोचना की और उस पर परिवारवादियों का गठबंधन होने का आरोप लगाया है।