{"_id":"5ce54746bdec2207014a12c8","slug":"sadanand-gowda-says-hd-kumaraswamy-to-stay-cm-of-karnataka-till-24-may-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदानंद गौड़ा के बयान से कर्नाटक की सियासत में खलबली, '24 मई की सुबह तक ही सीएम रहेंगे कुमारस्वामी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सदानंद गौड़ा के बयान से कर्नाटक की सियासत में खलबली, '24 मई की सुबह तक ही सीएम रहेंगे कुमारस्वामी'
Wed, 22 May 2019 08:51 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 22 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
सदानंद गौड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार गिर जाएगी और एच.डी. कुमारस्वामी 24 मई की सुबह तक ही मुख्यमंत्री रहेंगे।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा ने यह भी कहा कि उसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन के लिए मंच तैयार होगा। उन्होंने कहा, "कुमारस्वामी कल शाम तक ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे। कल शाम या अगले दिन सुबह तक, क्योंकि यदि रात में उन्हें नींद नहीं आये...इसलिए परसों सुबह कुमारस्वामी शत प्रतिशत पद से हट जाएंगे।"
भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, "नई सरकार के गठन के लिए मंच तैयार होगा।" इसको लेकर अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल परिणाम का कर्नाटक में गठबंधन सरकार की स्थिरता पर प्रभाव होगा।
विज्ञापन
एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन कर सकता है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था जबकि जमीनी स्तर, विशेष तौर मैसुरू क्षेत्र में असंतोष था क्योंकि वहां दोनों एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी मानते हैं।
एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि भाजपा कर्नाटक में 28 सीटों में से 21 पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इस दक्षिणी राज्य में 17 सीटें जीती थीं।
सत्ताधारी गठबंधन सहयोगियों को यह भी आशंका है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के बाद "आपरेशन लोटस" के जरिए कुछ असंतुष्ट विधायकों को अपने पाले में कर सकती है जिससे सरकार अस्थिर हो जाएगी।