एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले में मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह फैसला मुंबई की एनआईए अदालत ने शुक्रवार को सुनाया।
इसके साथ ही विशेष एनआईए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की प्राथमिक जांच के लिए सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को एनआईए (राष्ट्रीय जांच अभिकरण) के दस्तावेजों तक पहुंच की अनुमति भी दे प्रदान कर दी।
NIA court in Mumbai sends suspended cop Sachin Waze to judicial custody till April 23 in bomb scare case
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2021
बता दें कि वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसकी एनआईए हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश पीआर सितरे ने निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को 23 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वाजे के वकील ने उठाई सुरक्षित सेल मुहैया कराने की मांग
जानकारी के अनुसार सचिन वाजे के वकील ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अदालत से एक सुरक्षित सेल दिए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि एनआईए ने उसे अपनी हिरासत में और रखने पर जोर नहीं दिया। आरोपी 13 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से एनआईए की हिरासत में था।
Sachin Waze's lawyer requested for a safe cell in jail as he apprehends his safety and security.
— ANI (@ANI) April 9, 2021
एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था वाजे
एनआईए सूत्रों ने बताया कि वाजे एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना में था। सूत्रों ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि क्या प्रदीप शर्मा ने उसे लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराया था और परमबीर सिंह का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है न कि संदिग्ध के तौर पर।
Sachin Waze was planning another big act after explosive planting near Antilia in Mumbai. We are ascertaining if Pradeep Sharma provided logistics support. Param Bir Singh's statement has been recorded as a witness not as a suspect: NIA sources
— ANI (@ANI) April 9, 2021